चायना डोर मामले में पहली बार बड़ी कार्रवाई

शिकंजा: पांच लाख की चायना डोर जब्त,पतंग व्यवसायी धराया
उज्जैन,अग्निपथ। चायना डोर पर प्रशासन हर वर्ष प्रतिबंध लगाता है। लेकिन असर इस बार दिखाई दे रहा है। सोमवार रात पहली बार दो थानों की पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यवसायी को पकड़ा और पांच लाख रुपए की चायना डोर जब्त की है।
 हर साल दर्जनों लोग चायना डोर के शिकार होते है। इस वर्ष भी एक मासूम सहित तीन लोग घायल हो चुके हैं। नतीजतन कलेक्टर अशीषसिंह ने डोर की खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। आदेश के बाद पुलिस चायना डोर बेचने वालों को तलाश रही थी। सोमवार रात पुलिस को फव्वारा चौक निवासी मोहम्मद हनीफ उर्फ अन्नू उर्फ बबलू पिता अब्दुल हमीद (70) द्वारा बड़े पैमाने पर चायना डोर के भंडारण करने का पता चला। सूचना पर सीएसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने खारकुआ व महाकाल पुलिस के साथ हनीफ के घर, दुकान व गोदाम पर छापा मारा। घी मंडी व तोपखाना स्थित उसके दोनों ठिकानों से तलाशी में करीब 2800 गट्टे व चकरी चायना डोर मिली है। मामले में हनीफ को धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर लिया। जब्त डोर 5.31 लाख रुपए की बताई जा रही है।
अहमदाबाद से मंगवाई थी
पुलिस के मुताबिक हनीफ ने मकर संक्रंाति को देख काफी समय पहले ही अहमदाबाद से काफी सस्ते में चायना डोर मंगवा ली थी। सख्ती के बाद भी एक चकरी 600 से 800 में बेच रहा था। याद रहे महाकाल पुलिस ने हाल ही में दो अन्य पतंग व्यवसायी से भी चायना डोर की दर्जनों चकरी जब्त की थी।
इनका कहना है..
पतंग व्यवसायी के दो ठिकानों पर दबिश देकर 2800 चकरी चायना डोर बरामद की है। जब्त डोर करीब 5.31 लाख रुपए की है। चायना डोर पकडऩे की कार्रवाई सतत जारी रहेगी।
–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गबन: पोस्ट ऑफिस में बाबू ने खातेदारों के रुपए उड़ाए, केस दर्ज

Tue Jan 5 , 2021
ऑन लाइन शापिंग में खर्च किए डेढ़ लाख, आरोपी फरार उज्जैन,अग्निपथ। फ्रीगंज में टॉवर पर स्थित पोस्ट ऑफिस में बाबू ने खातेदारों के रुपए शॉपिंग पर खर्च कर दिए। गबन का मामला सामने आने पर मगंलवार को अधिकारी ने माधवनगर थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया […]

Breaking News