गबन: पोस्ट ऑफिस में बाबू ने खातेदारों के रुपए उड़ाए, केस दर्ज

ऑन लाइन शापिंग में खर्च किए डेढ़ लाख, आरोपी फरार
उज्जैन,अग्निपथ। फ्रीगंज में टॉवर पर स्थित पोस्ट ऑफिस में बाबू ने खातेदारों के रुपए शॉपिंग पर खर्च कर दिए। गबन का मामला सामने आने पर मगंलवार को अधिकारी ने माधवनगर थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
रतलाम हॉल मुकाम लक्ष्मीनगर निवासी प्रफुल्ल सेठिया वर्ष 2018 से टॉवर स्थित पोस्ट ऑफिस में सहायक के पद पर पदस्थ हुए थे। जुलाई 2019 से अगस्त 2020 के दौरान उन्होंने ग्राहकों की राशि खातों में जमा करने की जगह हजम कर ली। शिकायत मिलने पर विभाग ने जांच की तो प्रथम दृष्टया पांच खातों से डेढ़ लाख रुपए गायब मिले। नतीजतन विभाग ने उन्हें निलंबित कर देवासगेट पोस्ट ऑफिस में पदस्थ कर दिया। मामले में मऊ निवासी पोस्ट ऑफिस के उप संभागीय निरीक्षक जितेंद्र सोलंकी मंगलवार को थाने पहुंचे। शिकायत मिलने पर टीआई दिनेश प्रजापति ने सेठिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की, लेकिन सेठिया का सुराग नहीं मिला।
नौकरी के डाक्यूमेंट की भी जांच
जांच अधिकारी एसआई महेंद्र मकाश्रे ने बताया कि सेठिया ऑन लाईन गेमिंग और शॉपिंग का शौकीन है। उसने गबन इसी शौक को पूरा करने के लिए किया है। जांच के बाद गबन की काफी राशि बड़ सकती है।आरोपी के कृत्य को देख उसके द्वारा नौकरी के लिए लगाए दस्तावेजों की भी जांच करेंगे। फर्जी निकलने पर अतिरिक्त कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बागियों को प्रभार..!

Tue Jan 5 , 2021
कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम चुनाव के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के प्रभारियों की नियुक्ति शुरू कर दी है। शहर के कांग्रेस नेताओं को भी अलग-अलग क्षेत्रों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन प्रभारियों में अधिकतर वे कांग्रेसी नेता हैं, जो विधानसभा  चुनाव में अपनी ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों […]

Breaking News