आचार्य जिनमणिप्रभसागरजी के नलखेड़ा आगमन पर भक्तों ने की अगवानी

नलखेड़ा, अग्निपथ। जैन संत खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसागरजी एवं साध्वी संघमित्रा श्रीजी आदि ठाणा का नलखेड़ा नगर में शुक्रवार को भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा नगर में प्रवेश जुलूस निकाला गया। आचार्यश्री यहां से मंडोदा तीर्थ पहुंचेंगे जहां पर आपकी निश्रा में मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन एवं प्रतिमाओं का उद्यापन कार्य होगा।

स्थानीय श्वेतांबर जैन समाज में पहली बार खरतरगच्छाधिपति आचार्यश्री आदि गुरु भगवंत का आगमन हुआ। इसके पूर्व आचार्यश्री व साध्वीवृंद का गुदरावन मार्ग स्थित पाश्र्व कुशल जैन मंदिर दादावाड़ी में परमात्मा एवं दादा गुरुदेव के दर्शन कर दादावाड़ी का अवलोकन किया गया। जैन समाजजनों द्वारा आचार्य श्री की भव्य अगवानी कर शिवाजी चौराहे से नगर में मंगल प्रवेश जुलूस बैंड बाजों और ढोल ढमाकों के साथ निकाला गया। स्थान स्थान पर समाजजनों द्वारा आचार्य श्री की अगवानी कर गहुली की गई।

प्रमुख मार्गो से होता हुआ मंगल प्रवेश जुलूस श्री चंद्रप्रभु जैन श्वेतांबर मंदिर पर पहुंचा जहां पर आचार्य श्री द्वारा देव दर्शन कर चैत्यवंदन किया गया। जैन आराधना भवन में आचार्य श्री के प्रवचन का कार्यक्रम हुआ।

दोपहर 2 बजे गुदरावन मार्ग स्थित श्री पार्श्व कुशल जैन मंदिर दादावाड़ी में दादा गुरुदेव पूजन का कार्यक्रम लाभार्थी समरथमल जम्मूकुमार तथा अभयकुमार हिम्मतमल मुनोत परिवार की ओर से रखा गया । पूजन हेमप्रभा महिला मंडल द्वारा पढ़ाई गई।

मंडोदा तीर्थ में मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम में लेंगे भाग

आचार्य श्री एवं अन्य गुरु भगवंत आज नलखेड़ा से विहार कर बड़ागांव, मोहना होते हुए रविवार की प्रात:काल प्राचीन जैन तीर्थ मंडोदा पहुंचेंगे। जहां पर आचार्य श्री की निश्रा में मंदिर में विराजित प्राचीन भगवान पाश्र्वनाथ सहित अन्य जैन प्रतिमाओं का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ उद्यापन कर उन्हें अन्यत्र विराजित किया जावेगा। इसी के साथ मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु भूमि पूजन किया जाएगा।

मंडोदा तीर्थ से आचार्य श्री अन्य गुरु भगवंत, साध्वी मंडल के साथ बिहार कर शाजापुर पहुंचेंगे। जहां पर 10 तथा 11 जनवरी का दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत आपकी निश्रा में दादाबाड़ी की प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न्यायोचित मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने जताया आक्रोश, 20 को देंगे धरना

Fri Jan 6 , 2023
म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आव्हान पर ज्ञापन सौंपा उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को पुरा करवाने के लिये मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला उज्जैन के द्वारा 6 जनवरी को दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय कोठी महल उज्जैन पर कलेक्टर के प्रतिनिधि व्ही.एस. […]