न्यायोचित मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने जताया आक्रोश, 20 को देंगे धरना

म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आव्हान पर ज्ञापन सौंपा

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को पुरा करवाने के लिये मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला उज्जैन के द्वारा 6 जनवरी को दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय कोठी महल उज्जैन पर कलेक्टर के प्रतिनिधि व्ही.एस. दांगी, संयुक्त कलेक्टर जिला उज्जैन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन का वाचन मोर्चे के उज्जैन संभाग प्रभारी देवेन्द्र व्यास के द्वारा करते हुए मांगों पर प्रकाश डाला गया। प्रदर्शन में कलेक्टर कार्यालय, जिला कोषालय, तहसील कार्यालय, शिक्षा विभाग, निगम मंडल, महिला बाल विकास, लोकल फंड आडिट आदि कार्यालयों के कर्मचारियों ने शासन के प्रति अपना आक्रोश प्रकट किया।

म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय संयोजक मोतीलाल निर्मल ने अपने उद्वबोधन में बताया कि द्वितीय चरण में 20 जनवरी 2023 को संभागीय मुख्यालयों पर धरना, रैली कर ज्ञापन दिया जायेगा। तृतीय चरण में 29 जनवरी 2023 को प्रदेशव्यापी एक दिवसीय धरना राजधानी भोपाल में कर अंतिम ज्ञापन दिया जावेंगा। इसके बाद भी मांगे पुरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जावेगा।

धरना प्रदर्शन को म.प्र. कर्मचारी काग्रेंस उज्जैन के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह चौहान, म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश रामटेके, म.प्र. शिक्षक काग्रेंस उज्जैन के अध्यक्ष अनिल नामदेव, म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता, अपाक्स संगठन के अध्यक्ष नरेश आठिया, पुरानी पेंशन बहाली संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष शेख मोहम्मद हनीफ, अजाक्स के पूर्व अध्यक्ष अनोखीलाल भारती आदि ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

म.प्र. अधिकारी कर्मचारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला उज्जैन के सचिव चित्रेश वाघे के द्वारा आंदोलन में सम्मिलित हुए समस्त अधिकारी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संत के सानिध्य में लिया क्रोध न करने का संकल्प

Fri Jan 6 , 2023
दिमाग पर आईस, जुबान पर शुगर और हृदय में लव फैक्ट्री खोलें: राष्ट्रसंत ललितप्रभजी उज्जैन, अग्निपथ। राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी महाराज ने कहा कि व्यक्ति अपनी जिंदगी में अगर ये तीन फैक्ट्रियां खोल ले, तो उसकी जिंदगी मालामाल हो जाएगी। उनमें पहली है- अपने माथे या दिमाग के प्लॉट पर […]