नाबालिग के हाथ में मोबाइल ब्लास्ट अंगुलियां बुरी तरह झुलसी

धार, अग्निपथ। शहर के समीपस्थ ग्राम ज्ञानपुरा में एक नाबालिग के हाथ में मोबाइल फटने की घटना सामने आई है। इस कारण नाबालिग को गंभीर चोट आई है। घटना दोपहर 12 बजे की है। नाबालिग अपने गोवंश चराने के लिए जंगल गया था। जहां पर मोबाइल चला रहा था लेकिन इस बीच मोबाइल फट गया। गंभीर घायल होने पर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार ज्ञानपुरा का नाबालिग प्रकाश पिता गुड्डा सिंह के हाथ में मोबाइल फट गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। ग्रामीण प्रदीप यादव ने बताया कि बालक प्रकाश अपने गोवंश चलाने के लिए जंगल गया था। जहां पर मोबाइल चला रहा था। अचानक मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। इस कारण प्रकाश के हाथ में गंभीर चोट आई है। साथ ही छाती पर भी चोट आई है।

अंगुलियों में आई चोट

घटना के बाद यादव सहित अन्य लोग बालक को लेकर धार जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर बालक का इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार प्रकाश के हाथ की उंगलियों में काफी चोट आई है। साथ ही छाती पर भी चोट के निशान हैं। प्रकाश को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद लूट कांड में फरार आलोट विधायक चावला ने इंदौर कोर्ट में किया समर्पण

Mon Jan 9 , 2023
58 दिनों से फरार थे, हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज हुई आलोट, अग्निपथ। खाद लूट कांड मामले में 58 दिनों से फरार चल रहे आरोपी विधायक मनोज चावला ने सोमवार को इंदौर की लोअर कोर्ट में समर्पण कर दिया है। हाईकोर्ट से भी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद […]