इंदौर में एमवाय अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लास्ट

कंप्रेसर फटने से फाल्स सीलिंग उड़ी, 6 घायल

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर में एमवाय अस्पताल के मॉडल ब्लड बैंक में बुधवार शाम जोरदार धमाका हो गया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। इनमें से चार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 2 को चोट लगने और चक्कर आने के बाद अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। ब्लास्ट से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद मौके पर अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी पहुंचे और पूरी स्थिति देखी।

घटना एमवाय अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित मॉडल ब्लड बैंक में शाम करीब 4 बजे हुई। बताया जा रहा है कि प्लेटलेट एजिटेटर (खून के प्लेटलेट्स को स्टोर करने के लिए एक एयर कूल्ड रेफ्रिजरेशन सिस्टम) के कम्प्रेसर में विस्फोट हुआ था। ये प्लेटलेट एजिटेटर कई साल पुराना है। बताया जा रहा है कि इक्विपमेंट मेंटनेंस कंपनी के दो कर्मचारी उसके कंप्रेसर में कूलिंग गैस भर रहे थे। इसी दौरान उसमें ब्लास्ट हो गया। एमवाय अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर ने बताया कि घटना में जो घायल हुए है उनकी हालात ठीक है।

रूम का सामान बिखरा

प्लेटलेट एजिटेटर ब्लड बैंक के अंदर रखा रहता है। यहां केवल चुनिंदा कर्मचारियों को ही एंट्री मिलती है। जैसे ही हादसा हुआ वहां की फॉल्स सीलिंग जमीन पर आ गिरी। जिससे यहां रखे इक्विपमेंट को भी मामूली नुकसान पहुंचा है। एमवाय प्रबंधन का कहना है कि ब्लड बैंक चालू रहेगा। इसे बंद करने की नौबत नहीं आएगी। यहां हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

ये लोग हुए घायल

एमवाय अस्पताल में हुई घटना में एक बुजुर्ग सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों के नाम लाला राम पटेल (45), तिशा (19), तन्नू शर्मा (19), सुमित (27), योगेश पंवार (30) और रतन दीप रावत हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कुछ लोगों को धुंधला दिखाई दे रहा है। जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी

पहली मंजिल पर हुए ब्लास्ट के कारण अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जहां ये ब्लास्ट हुआ वहां की फॉल्स सीलिंग भी टूटकर जमीन पर आ गिरी। वहीं खिड़कियों के कांच भी फूट गए। इसके साथ ही ब्लड बैंक में रखा सामान भी टूट गया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां का मुआयना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठंड ने ली जान...!: 3 घंटे में मिले तीन शव

Wed Jan 11 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल क्षेत्र में बुधवार को तीन घंटे में 3 बुजुर्गो के शव मिलना सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत ठंड से हुई है। मर्ग कायम कर मृतकों के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। रामघाट राममंदिर के पास सुबह 6 बजे […]
मौत

Breaking News