पालतू डॉग पर एयर गन से फायर, पेटा ने दर्ज कराया केस

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर में पिछले कुछ समय में पशुओं खासकर स्ट्रीट डॉग्स के साथ क्रूरता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला एक पालतू डॉग पर हमले से जुड़ा है। यहां पड़ोस में रहने वाले युवक ने एयर गन से तीन फायर कर डॉग को घायल कर दिया। पीपल फॉर एनिमल्स (पेटा) की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी और एयर गन जब्त करने के प्रयास तेज कर दिए है। अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक उन्होंने पीपल फॉर एनिमल्स की इंदौर इकाई की प्रेसिडेंट प्रियांशु जैन की शिकायत पर पुलिस ने मोहित पुत्र तेजपाल सिंह निवासी गुरुनानक कॉलोनी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक वंदना सोनी के पालतू श्वान पर मोहित ने अपनी एयर गन से हमला किया था।

पेट के ऊपर लगे छर्रे

वंदना ने पीपल फॉर एनिमल्स की प्रियांशु जैन और नीडी टेल फाउंडेशन के कार्तिक तंवर से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी की दोपहर जब उन्होंने अपने डॉग को नेचर्स कॉल के लिए छोड़ा तो मोहित ने अपनी एयर गन से उस पर फायर कर दिया था। इस दौरान श्वान जोर-जोर से चीखने लगा। बाद में उसके शरीर से ब्लड निकलने लगा। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने एयर गन के छर्रे होने की बात कही। पुलिस के मुताबिक युवक यहां किराए से रहता है।

चंदन नगर में काट दिए थे पिल्ले के कान

चदंन नगर के मारुति पैलेस में पप्पू साहू नाम के व्यक्ति ने नशे में कुछ दिन पहले डॉग के पिल्ले के कान काट दिए थे। कॉलोनी के लोगों ने इस मामले में पशु हेल्प लाईन को जानकारी दी थी। पप्पू साहू पर केस दर्ज कर उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गृहमंत्री ने भी इस मामले में संज्ञान लिया था। बाद में पप्पू को जेल भेजा गया।

डॉग के सिर पर मारा था डंडा, कोमा में चला गया

विजय नगर में 15 जुलाई की शाम 6.30 बजे आरोपी प्रशांत शर्मा निवासी महेश बाग कालोनी ने स्ट्रीट डॉग को डंडे से पीटा था। जिसकी वजह से उसकी आंख व सिर में सूजन आ गई और वह कोमा में चला गया। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा 428 के तहत आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया था।

यहां बेहोश हो गया था श्वान

इंदौर के तुकोगंज में कुछ दिन पहले न्यू पलासिया में भी एक डॉग पड़ोसी ने डंडे से बुरी तरह से पीटा था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। तुकोगंज पुलिस ने डॉग का मेडिकल भी कराया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सचिन परमार ने गोल्ड मेडल जीतकर किया एक बार नगर का नाम रोशन

Thu Jan 12 , 2023
पेटलावद, अग्निपथ। सचिन पिता प्रेमचंद परमार निवासी पेटलावद ने बुधवार 11 जनवरी 2023 को नर्मदापुरम ( होशंगाबाद ) में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। पेटलावद निवासी सचिन परमार ने नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा नर्मदापुरम ( होशंगाबाद) बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में एक बार फिर 65 से 70 किलोग्राम बजन में […]

Breaking News