पत्नी से झगड़ा करने पर बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी पिता की हत्या

धार, अग्निपथ। जिले के बाग के ग्राम बावडिया में मंगलवार रात एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पिता घर के आंगन में बैठा हुआ था इसी दौरान आरोपी अचानक कमरे में से कुल्हाडी लेकर आया तथा गर्दन सहित सिर पर हमला कर दिया, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई है। पत्नी से आए दिन काम को लेकर पिता के झगड़े से तंग आकर बेटे ने यह वारदात की है।

गांव के लोगों की सूचना पर बाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरु कर दी है। रात्रि करीब 12-30 बजे पुलिस ने इस मामले में केसरीबाई पति धनसिंह की रिपोर्ट पर पुत्र दिलीप पिता धनसिंह के खिलाफ हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद ही पूरे क्षेत्र में कल रात से ही आरोपी की तलाश की जा रही हैं, पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई है। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

दरअसल बाग थाना अंतर्गत ग्राम बावडिया के डावरपुरा क्षेत्र में धनसिंह पिता किशन उम्र 48 साल की हत्या हो गई है। परिवारिक बातों को लेकर अक्सर धनसिंह अपनी बहु शैलुबाई को काम की बातों को लेकर चिल्ला चोट करता था। शैलूबाई झगड़े की बातें पति दिलीप को बताती थी। इसी कारण धनसिंह का बेटा नाराज चल रहा था।

मंगलवार रात धनसिंह ने अपनी बहू को घर की बातों को लेकर झगडा किया तथा कुछ देर बाद आरोपी बेटे ने हमला कर दिया व़ मौके से फरार हो गया। प्राणघातक हमले के चलते धनसिंह की कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बाग टीआई रणजीत सिंह बघेल मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों सहित परिवार के लोगों से घटना को लेकर चर्चा की।

रात में ही पंचनामा बनाने के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। बुधवार सुबह शासकीय अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आलोट में देह व्यापार का भंडाफोड़ पुलिस ने 4 महिलाओं सहित 7 को किया गिरफ्तार।

Wed Jan 18 , 2023
देह व्यापार की शिकायत करने बड़ी संख्या में थाने पहुंचे ग्रामीण दिया ज्ञापन आलोट, अग्निपथ। समीपस्थ ग्राम धरोला में देह व्यापार का भंडाफोड़ कर आलोट पुलिस ने 4 महिला और तीन पुरुष को गिरफ्तार किया। इस मकान में अवैध रूप से देह व्यापार का कारोबार किए जाने की सूचना पुलिस […]