आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर फैक्ट्री में भांग का निर्माण

मौके से लाखों का माल जब्त, आरोपी अलग-अलग राज्यों में करते थे सप्लाई

इंदौर, अग्निपथ। अवैध रूप से नशीली भांग की गोलियां बनाने एवं पैकिंग करने वाली फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित शुक्ला फार्मेसी में आयुर्वेदिक दवाओं के नाम से अवैध रूप से लहरी मुनक्का भांग बनाई जा रही थी। मौके से 3 ड्रम में भरी सूखी भांग एवं 34 कार्टून लहरी मुनक्का भांग कुल कीमत करीब 4 लाख 31 हजार रुपए जब्त की गई। साथ ही मशीनों को सील किया गया।

लहरी मुनक्का भांग की गोलियों को पैकिंग कर देश के विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया जाता था। क्राइम ब्रांच इंदौर को मुखबिर से सूचना मिली कि तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के झाबुआ मल्टी के पास शुक्ला फार्मेसी में आयुर्वेदिक दवाओं के नाम से कुछ लोग अवैध रूप से भांग पैकिंग कर विक्रय हेतु बना रहे है। इसके बाद क्राइम ब्रांच और थाना तेजाजी नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर छापा मारा।

फैक्ट्री में उपस्थित आरोपी संचालक रोशनलाल वैष्णव निवासी जनता कॉलोनी मिला। फैक्ट्री की नियमानुसार तलाशी लेने पर मौके से 3 ड्रम में भरी सूखी भांग एवं 34 कार्टून लहरी मुनक्का भांग सहित कच्ची भांग को विक्रय के लिए गोलियां बनाने व पैकिंग करने हेतु कई तरह की मशीनें भी मिली। आरोपी से अवैध रूप से सूखी भांग एवं भांग की गोलियों की पैकिंग के संबंध में लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की गई लेकिन वो गोलमोल जवाब ही देता रहा।

फैक्ट्री मालिक के संबंध में पूछने पर उसने अपने भतीजे आरोपी शैलेष वैष्णव निवासी अन्नपूर्णा इंदौर की जानकारी दी। आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्यार्थियों को दिए जा रहे संस्कार एक नए भारत का निर्माण करेंगे- श्री शर्मा

Sat Jan 28 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। गुरुकुलम स्कूल गोंदिया द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा कर विद्यार्थियों द्वारा शानदार राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। ध्वजारोहण वरिष्ठ पत्रकार एसएन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संचालक सोनिया चंदेल एवं अभिमन्यु सिंह चंदेल द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात अतिथि आदि […]

Breaking News