टूट की आशंका के बीच कांग्रेसी पार्षद गुजरात-राजस्थान में अज्ञातवास पर

bjp vs congress

धार, अग्निपथ। नगर सरकार चुनने के लिए हर वार्ड से लोगों ने पार्षदों का चुनाव कर नगर परिषद में भेजा है। अब इन पार्षदों में से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। इस बीच हॉर्सट्रेडिंग की भी चर्चा जोरों पर है। खासतौर पर हॉर्सट्रेडिंग की आशंका से कांग्रेस को खुद को असुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है। इस कारण चुनाव जीतने के बाद ही कांग्रेस ने अपने पार्षदों को गुजरात और राजस्थान में अज्ञातवास पर रवाना कर दिया था।

दरअसल इस बार अध्यक्ष की कुर्सी पर वहीं पार्टी अपना कब्जा जमा सकती है, जिसके पास पार्षदों का पर्याप्त संख्याबल हो। हालांकि जिले की सभी 9 नगरीय निकायों में चुनाव के बाद सामने आए परिणाम में दोनों ही पार्टियों को हर निकाय पर स्पष्ट बहुमत मिला है। इस कारण कहीं भी खिंचतान की स्थिति देखने को अब तक नहीं मिली है। लेकिन पीथमपुर में जीत का अंतर काफी कम होने के कारण कांग्रेस पीथमपुर को लेकर काफी चौकन्नी नजर आई है।

चुनाव के बाद से अब तक कांग्रेस हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा भांपकर अपने पार्षदों के साथ भूमिगत नजर आई है। बताया जा रहा है कि पीथमपुर के 17 जीते हुए पार्षदों में से 13 पार्षद पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम के संरक्षण में है। जबकि 5 कांग्रेसी पार्षदी धार के कांग्रेसी नेता कुलदीपसिंह बुंदेला के संरक्षण में अज्ञातवास काट रहे है। पीथमपुर में भाजपा के 13 पार्षद ही विजय रहे है। ऐसे में यहां पर जीत-हार का अंतर काफी कम रहा है।

धार में भाजपा बनाएगी परिषद

धार में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है। ऐसे में यहां पर भाजपा अपनी परिषद पांच साल बाद दोबरा बनाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। धार में इस बार कुर्सी ओबीसी महिला को मिलना है, जिसमें काफी सारे नाम चर्चा में है। इनमें प्रमुख नाम राष्ट्रीय स्वयं संघ से आए डॉ रमाकांत मुकुट का प्रमुख माना जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि भाजपा की तरफ से नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि पैनल में प्रमुख नामों में डॉ मुकुट का नाम शामिल रहेगा। भाजपा की तरफ से हमेशा ही माली समाज को अध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दिया है। लेकिन इस बार माली समाज से आने वाले दो नाम प्रमुख रूप से अपनी अध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रहे है।

इनमें फूलमाली समाज से वार्ड क्रमांक 28 से जीतने वाले दो बार के पार्षद रहे शिव पटेल अपनी पत्नी आशा पटेल के लिए अध्यक्ष का टिकट मांग रहे है।पटेल की दावेदारी इसलिए भी मजबूत है कि उनके पास नगर पालिका में काम करने का लंबा अनुभव है। वही ज्योति कालीचरण सोनवनिया भी दावेदारी थोक रहे है दूसरी तरफ कांग्रेस का गढ़ भेदकर आए वार्ड 1 से संजय मकवाना भी अध्यक्ष की दौड़ में है।

इसके अलावा जिलाध्यक्ष की पहली पसंद के रूप में टीना विपिन राठौड़ का भी नाम पैनल में आने की संभावना है। इसके बाद अंतिम निर्णय संगठन स्तर पर होना है। जिसके लिए आने वाले दिनों में चुनाव के लिए बनाए गए प्रभारियों की बैठक प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंगे शौक पूरे करने के लिए छात्र बना लुटेरा

Mon Feb 6 , 2023
डकैती की योजना बना रहे 8 बदमाश गिरफ्तार धार, अग्निपथ। कोतवाली पुलिस टीम को दो मामलों में बड़ी सफलता मिली हैं, पेट्रोल पंप के नजदीक बैठकर डकैती डालने की योजना बना रहे गैंग के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन नाबालिग आरोपी भी शामिल है। बदमाश शराब […]

Breaking News