महंगे शौक पूरे करने के लिए छात्र बना लुटेरा

डकैती की योजना बना रहे 8 बदमाश गिरफ्तार

धार, अग्निपथ। कोतवाली पुलिस टीम को दो मामलों में बड़ी सफलता मिली हैं, पेट्रोल पंप के नजदीक बैठकर डकैती डालने की योजना बना रहे गैंग के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन नाबालिग आरोपी भी शामिल है। बदमाश शराब पार्टी कर योजना बना रहे थे। इस बात की सूचना मिलने के बाद ही कोतवाली पुलिस टीम पहुंची व कुल 6 आरोपियों को अरेस्ट करके थाने पर लेकर आई है। वहीं लूट के अन्य प्रकरण में फरार दो आरोपियों को भी पुलिस टीम थाने पर लेकर आई हैं, सभी आरोपियों को थाने की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस कोर्ट के समक्ष पेश करके जेल भेजेगी।

थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि दो दिन पहले शहर के अनिल प्लाजा क्षेत्र से कमल पिता पूनमचंद्र परमार का दो युवक मोबाइल लूटकर ले गए थे। घटना के दौरान कमल ने युवकों की बाइक का नंबर देख लिया था। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार युवक मांडू रोड स्थित एक चाय की दुकान पर लूटे हुए मोबाइल लेकर आए हुए हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग आरोपियों सहित नीरज पिता पटिया को लेकर थाने आई।

जहां पर पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महंगे शौक पूरे करने के लिए मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी नीरज अभी कक्षा 11वीं की पढाई कर रहा हैं, किंतु नाबालिग आरोपियों के साथ मिलकर लूट की थी। पुलिस ने घटना में उपयोग की गई बाइक सहित लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।

डकैती के लिए एकत्रित हुए बदमाश

सीएसपी देवेंद्रसिंह धुर्वे के अनुसार रविवार रात में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मांडव रोड स्थित कैम्ब्रिज स्कूल के समीप कुछ युवक इकट्ठा होकर ग्राम देलमी में स्थित पेट्रोल पंप को निशाना बनाने की फिराक में हैं। कोतवाली पुलिस की दो टीमों ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए अंकित पिता कमल, यशवंत पिता महेश, सुरेश पिता गोवर्धन सहित तीन नाबालिग युवकों को पुलिस लेकर थाने पर आई।

आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, चाकू, सब्बल सहित अन्य हथियारों को जप्त किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई उनि सौरभ शुक्ला, उनि जगदीश चौहान, सउनि गजेंद्र सिंह, आरक्षक प्रदीप पाटील, आरक्षक शुभम, रुपेश के द्वारा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मलखंब में एमपी ने मारी बाजी

Tue Feb 7 , 2023
टीम चैम्पियनशिप में मिला गोल्ड, सिल्वर महाराष्ट्र और छतीसगढ़ को मिला ब्रॉन्ज मैडल उज्जैन, अग्निपथ। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अन्तर्गत सोमवार को मलखंब की प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। मलखंब प्रतियोगिता में 24 राज्यों के कुल 219 खिलाड़ी तीन स्पर्धाओं रोप, रोल और हैंगिंग इवेंट में भाग ले रहे […]