धोखाधड़ी से जमीन हथियाने के केस में दो आरोपी बड़े,चार की तलाश

उज्जैन पुलिस फाइल

भागीदार के मरने पर 13 बीघा जमीन की अपने नाम

उज्जैन,अग्निपथ। भागीदार की मौत होने पर नकली दस्तावेज से 13 बीघा जमीन हथियाने में दो और लोग शामिल थे। आगर रोड़ की जमीन के केस में सामने आए नाम बड़ाने के साथ ही पुलिस अब चार फरार आरोपियों को तलाश रही है।

आगररोड एकतानगर में युसूफ खान प्रापट्री ब्रोकर था। उसकी क्षेत्र में 13 बीघा जमीन है। 5 अप्रैल 2016 को उसकी मौत होने पर पार्टनर इरफान निवासी भार्गव मार्ग, जावेद और मोह मद ताहिर निवासी टंकी चौक ने युसुफ के फर्जी हस्ताक्षर और हिबानामा बनाकर जमीन अपने नाम करा ली। पिता चलने पर युसुफ की पत्नी दर सा अंजुम खान ने शिकायत की । चिमनगंज पुलिस ने जांच के बाद मामले में 10 जनवरी को तीनो ंपर केस दर्ज कर दिया।

जांच मे ंपता चला कि गड़बड़ी में इस्माईल रंगवाला व अली रंगवाला भी शामिल है तो पुलिस ने दोनों को भी आरोपी बना दिया। जांच अध्किारी सचिन सेधव ने बताया कि प्रकरण में इरफान कि गिरफ्तारी हो गई है। शेष चार को तलाश रहे है।

22 किलो गांजे के साथ धरे गए चार तस्कर

उज्जैन, अग्निपथ। चिमनगंज मंडी पुलिस की टीम और सायबर सेल ने संयुक्त कार्यवाही कर शनिवार देर रात को चार गांजा तस्करों को गिरफ्त में लिया है। इनके पास से एक अल्टो कार भी जब्त की गई है। रविवार को चारों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से इन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना के आधार पर खिलचीपुर पुलिया के पास एक अल्टो कार की तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान कार से 22 किलो 75 ग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने मोहन नगर निवासी दीपक पिता प्यारेलाल राय और उसके साथी अभिषेक पिता रामचंद्र निवासी तिरूपति कालोनी के अलावा रतलाम जिले के बिलपांक में रहने पिता बद्रीलाल पिता नाहर भामर और उसके पुत्र राकेश को भी हिरासत में ले लिया।

दोनों ही पिता पुत्र यहां गांजा सप्लाय करने आए थे। इनके पास से जब्त किए गए गांजे की कीमत 1 लाख 35 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस चारों आरोपियों के पास से मिली कार भी जब्त कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईजी की गाड़ी के सामने चलाए बुलेट साइलेंसर से पटाखे

Sun Feb 12 , 2023
दो दिन में कैमरों की मदद से पकड़ा पुलिस ने, जब्त की बुलेट उज्जैन, अग्निपथ। भरतपुरी मार्ग पर आईजी की गाड़ी के आगे बुलेट वाहन से साइलेंसर से फायर जैसी आवाज निकालना एक युवक को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने लगातार दो दिन तक सडक़ पर लगे कैमरों की […]