आईजी की गाड़ी के सामने चलाए बुलेट साइलेंसर से पटाखे

दो दिन में कैमरों की मदद से पकड़ा पुलिस ने, जब्त की बुलेट

उज्जैन, अग्निपथ। भरतपुरी मार्ग पर आईजी की गाड़ी के आगे बुलेट वाहन से साइलेंसर से फायर जैसी आवाज निकालना एक युवक को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने लगातार दो दिन तक सडक़ पर लगे कैमरों की मदद से बुलेट को सर्च किया और उसे जब्त कर लिया। यह गाड़ी अब कोर्ट के जरिए ही छूट सकेगी।

शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे भरतपुरी रोड़ पर लाल रंग की बुलेट पर सवार एक युवक साइलेंसर से फायर की आवाज करते हुए गुजरा था। बदकिस्मती थी कि ठीक उसी वक्त आईजी की गाड़ी इस रोड़ से गुजरी। उन्होंने तत्काल ही एसपी को इसकी जानकारी दी और कार्यवाही करने को कहा। एसपी ने यातायात थाने की टीम को बुलेट वाले चालक की तलाश में जुटा दिया। क्लोज सर्किट कैमरों के फुटेज के जरिए पुलिस ने बुलेट का पता लगा लिया।

यह बुलेट जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में मूसा का अड्डा में रहने वाले एक शख्स की है। यह शख्स छत्रीचौक पर दुकान चलाता है। उसका दोस्त बुलेट मांगकर ले गया था। यातायात थाना प्रभारी पवन बागडी के मुताबिक उक्त बुलेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी गलत लिखा हुआ था। बुलेट को जब्त कर उसका चालान बनाया गया है। चालान कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेमिका ने संबंध तोड़े तो प्रेमी ने उसे जहर देकर खुद भी खा लिया

Sun Feb 12 , 2023
पति को छोडक़र चार साल से रह रही थी साथ, विवाद होने पर मांगी ऑटो उज्जैन,अग्निपथ। संबंध टूटने पर प्रेमिका ने अपनी ऑटो मांगी तो प्रेमी ने उसके साथ जहर खा लिया। मक्सीरोड़ पंड्याखड़ी में रविवार दोपहर हुई इस घटना में दोनों की हालत खराब होने पर उन्हेंं जिला अस्पताल […]
ऑनलाइन जहर मंगाकर