5 मिनट में ड्रोन के जरिए होगी 21 लाख दीपों की गिनती

उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के दौरान शिप्रा तट पर लगाए जाने वाले 21 लाख दीपो की गिनती महज 5 मिनिट में कर ली जाएगी। इसके लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी। ड्रोन से प्राप्त फुटेज की वैज्ञानिक तरीके से गणना के उपरांत कुल प्रज्वलित दीपो की संख्या प्राप्त की जाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शाम 5.30 बजे ही उज्जैन पहुंच जाएंगे।

आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में सोमवार की शाम मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बैठक कर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की जानकारी दी। कलेक्टर ने मीडिया सहभागिता के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुझाव आमंत्रित किये। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक, यूडीए सीईओ संदीप सोनी एवं मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि 18 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में शिप्रा तट के दोनों घाटों पर एवं नगर के विभिन्न देवालयों, चौराहों पर दीपोत्सव आयोजित होगा।

21 लाख दीप प्रज्वलन का लक्ष्य इस आयोजन के लिये रखा गया है। शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किया जायेगा। वर्तमान में सर्वाधिक दीप प्रज्वलन का रिकार्ड अयोध्या दीपोत्सव-2022 में 15 लाख 76 हजार दीप प्रज्वलित कर बनाया गया है। कलेक्टर ने बताया कि उज्जैन का दीपोत्सव अयोध्या के दीपोत्सव की तुलना में इसलिये भिन्न है कि यहां पर जन-सहभागिता से सभी कार्य किये जा रहे हैं।

बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा उपयोगी सुझाव दिये गये जिनमें चौरासी महादेव मन्दिरों पर भी दीप प्रज्वलित करने, वॉलेंटियर्स के लिये भोजन एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने, इंटरनेट नेटवर्क अधिक पॉवरफुल करने, आने-जाने के रास्तों पर पर्याप्त मात्रा में संकेतक लगाने जैसे सुझाव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन टीआई के खिलाफ मैदान में उतरी करणी सेना,कंट्रोल रूम के बाद आईजी कार्यालय घेरा

Mon Feb 13 , 2023
सात घंटे तक धरना देकर की नारेबाजी उज्जैन, अग्निपथ। तीन थानों में करणी सेना से जुड़े लोगों पर कार्रवाई को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया। करणी सेना ने करीब छह घंटे पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव किया बाद में आईजी ऑफिस पर धरना दे दिया। ंकरीब सात घंटे तक […]