तीन टीआई के खिलाफ मैदान में उतरी करणी सेना,कंट्रोल रूम के बाद आईजी कार्यालय घेरा

सात घंटे तक धरना देकर की नारेबाजी

उज्जैन, अग्निपथ। तीन थानों में करणी सेना से जुड़े लोगों पर कार्रवाई को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया। करणी सेना ने करीब छह घंटे पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव किया बाद में आईजी ऑफिस पर धरना दे दिया। ंकरीब सात घंटे तक आंदोलन के बाद पुलिस और प्रशासन के आश्वासन पर मामला शांत हो सका।

करणी सेना से जुड़े लोगों के खिलाफ एक माह में तीन थानों में केस दर्ज किए हुए है। महिदपुर में सेना के 35 कार्यकर्ताओं पर कायमी हुई है। वहीं माकड़ौन थाने में सात लोगों पर हवाई फायर करने व दुकानदार पर हमले का केस दर्ज हुआ है और चिंतामण थाने में चार पर एट्रोसिटी एक्ट की कार्रवाई है। इसी के विरोध में करणी सेना के दर्जनों सदस्य करीब 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और सेना के लोगों को बेवजह फंसाने का आरोप लगाते हुए उन्हें जानबूझकर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया।

मांग की केस खत्म कर संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करे। मांग नहीं मानने पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए धरना दे दिया। शाम करीब 5 बजे तक कंट्रोल रुप पर प्रदर्शन के बाद सभी आईजी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर आईजी संतोष सिंह के नाम एआईजी को ज्ञापन दिया।

इन घटनाओं पर आक्रोश

  1. 11 जनवरी को करणी सेना ने महिदपुर में प्रदर्शन कर मु यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला फूंक गाली बकते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने 35 लोगों पर केस दर्ज किया था। सेना के थाना घेरने पर टीआई दिनेश भोजक को हटाया, लेकिन कुछ ही समय में उन्हें वहीं बहाल कर दिया था। सेना पुन:भोजक को हटाने की मांग कर रही है।
  2. ग्राम मुंडला सुलेमान में चार दिन पहले मजदूरी की बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने एससी पीडि़तों की ओर से राजपूत समाज के लोगों पर केस दर्ज किया था। सेना का आरोप है कि एसपी के लोगों ने राजपूतों को बंधक बनाकर पीटा। बावजूद चिंतामण टीआई जीवन सिंह भिंडोरे ने घायलों पर एट्रोसिटी एक्ट का केस दर्ज कर दिया। अब हमलावरों पर केस दर्ज कर भिंडोरे पर भी कार्रवाई की मांग की।
  3. 10 फरवरी की शाम माकड़ोंन क्षेत्र में एक किराना दुकान पर पैसो के लेने देन को लेकर विवाद हुआ। कार से पहुंचे युवकों ने हवाई फायर कर दिया था। मामले में पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया था। सेना पदाधिकारियों का दावा है कि घटना के सीसी टीवी फूटेज में दो लोग दिख रहे है। पांच अन्य को जबरन फंसाया जा रहा है। पुलिस किसी के ईशारे पर कार्रवाई कर रही है।

करणी सेना के लोग कंट्रोल रूम के बाद आईजी कार्यालय पहुंचे अ ौर ज्ञापन दिया है। मामले में फिलहाल किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

– सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एसएसपी

पुलिस किसी के कहने पर सेना के लोगों पर दुर्भावना पूर्वक कार्रवाई कर रही है। इसी के विरोध में आंदोलन किया। मांग नहीं मानने पर आगें भी जारी रखेंगे।

– शैलेंद्र सिंह झाला प्रदेश संगठन मंत्री,करनी सेना सर्व समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मांस मटन का विक्रय करने वालों के अवैध अतिक्रमण को हटाया

Mon Feb 13 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। नगर पालिक निगम द्वारा सोमवार को विभिन्न क्षेत्रो में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान के बाहर तक सामान रखते हुए अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के साथ ही खुले में मांस मटन का विक्रय करने वाले दुकानदारों के अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही ही गई। नगर निगम […]