सरकारी तालाब से अवैध सिंचाई करते दिखी मोटरें, सरपंच ने की कार्रवाई

महिदपुर रोड, अग्निपथ। गायों के पीने के पानी के लिए तलाब से पानी का अवैध सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने की जानकारी मिलने पर स्थानीय सरपंच ने संबंधितों पर कार्रवाई करवाई। इस दौरान तालाब से पानी खींच रहीं मोटरों को जब्त किया गया।

दरअसल, ग्राम पंचायत गोगापुर (महिदपुर रोड) की सरपंच ऋतु

कार्रवाई के दौरान मौके पर सरपंच ऋतु भी मौजूद रहीं।
कार्रवाई के दौरान मौके पर सरपंच ऋतु पाटीदार भी मौजूद रहीं।

पाटीदार ने सोमवार को गोगापुर तालाब किनारे काना खेड़ी सडक़ मार्ग पर स्थित कृष्ण गोपाल गौ शाला के भ्रमण किया। इस दौरान गोवंश के पीने के पानी की समस्या को देखा।

सरपंच पाटीदार ने कहा की पास में विशाल तालाब भरा है। फिर कहाँ और क्यों परे शानी समस्या आ रही है? सरपंच को बताया गया कि तालाब में अवैध तरीके से पानी का दोहन हो रहा है। मना करने के बावजूद भी लोग नहीं मान रहे हैं। इस पर सरपंच ऋतु पाटीदार ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पानी की 8 मोटर पंचायतकर्मियों से जब्त करवाई।

साथ ही सख्त चेतावनी दी आगे अगर नहीं सुधार हुआ तो तालाब से अवैध रूप से पानी लेने वाले सभी लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। सभी मोटरें जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही का पंचनामा बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन पुलिस के अमानवीय चेहरे से ‘खाकी’ हुयी दागदार

Tue Feb 21 , 2023
अर्जुन सिंह चंदेल 1857 में भारत में हुयी प्रथम क्रांति में लगभग 3 लाख 65 हजार अँग्रेज भगवान को प्यारे हो गये थे जो कुछ भागने में सफल हुए थे और उन्होंने इंग्लैंड की संसद में हिंदुस्तान में क्रांतिकारियों द्वारा अँग्रेजों के कत्लेआम का रोना रोया था। तब ब्रिटिश संसद […]