ग्राम सेमली में जंगली सूअर के हमले से दो महिला सहित चार घायल

गंभीर घायल दो व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय किया रेफर

नलखेड़ा, अग्निपथ। तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमली धाकड़ में जंगली सूअर के हमले से दो महिला सहित चार व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के बाद दो व्यक्तियों को आगर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम सेमली धाकड़ में बुधवार को दोपहर 3 बजे के लगभग रमेश पिता कन्हैयालाल धाकड़ (42 वर्ष), शालिग्राम पिता मांगू दास बैरागी (62 वर्ष) एवं सुनीता पति राहुल धाकड़ (22 वर्ष) व श्यामू बाई पति विष्णु प्रसाद धाकड़ (31 वर्ष) प्रतिदिन की तरह जंगल में खेत पर कार्य करने गए थे। तभी इन लोगों पर अलग-अलग स्थानों पर एक जंगली सूअर द्वारा हमला किया गया। जिससे दो महिला एवं पुरुष घायल हो गए। जिन्हें ग्रामवासियों द्वारा घायल अवस्था में स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायल रमेश धाकड़ एवं शालिग्राम बैरागी को जिला चिकित्सालय आगर रेफर किया गया। सुनीताबाई धाकड़ एवं श्यामूबाई धाकड़ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

वन विभाग की टीम नहीं पहुंची जंगली सूअर को पकडऩे

ग्राम सेमली जंगली सूअर के द्वारा महिलाओं एवं पुरुषों पर जंगली सूअर द्वारा किए गए जानलेवा हमले की जानकारी थाना प्रभारी शशि उपाध्याय द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को को दी गई थी लेकिन देर शाम तक वन विभाग की टीम ग्राम सेमली में नहीं पहुंची थी।

हमले से ग्रामीण जन भयभीत

ग्राम पंचायत सेमली के सरपंच पप्पू धाकड़ ने बताया कि गांव में जंगली सूअर द्वारा दो महिलाओं सहित दो पुरुषों पर किए गए प्राणघातक हमले से ग्रामीण जन भयभीत है। ग्रामीण जन अपने खेत पर जाने से कतरा रहे। ऐसे में वन विभाग की टीम द्वारा उस जंगली सूअर को पकडऩा आवश्यक है।

बढ़ रही तादाद से किसान भी परेशान

क्षेत्र के ग्रामों में जंगली सूअरों की लगातार बढ़ रही तादाद से किसान काफी परेशान हो चुके हैं क्योंकि यह जंगली सूअर फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके चलते किसानों को जंगली सूअरों की वजह से काफी नुकसान हो रहा है। इस मामले में बीएमओ डॉ विजय यादव ने बताया कि ग्राम सेमली में दो महिलाओं सहित 4 लोगों पर जंगली सूअर द्वारा प्राणघातक हमला किया गया है। जिनमें गंभीर घायल रमेश धाकड़ एवं शालिग्राम बैरागी को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारात की तैयारी के बीच कार में जोरदार धमाका, बाराती की मौत

Wed Feb 22 , 2023
देवास, अग्निपथ। बुधवार को जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के नेमावर में बारातियों के भरी कार में विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि गाड़ी की छत के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में टवेरा गाड़ी में बैठे 5 किशोर झुलस गए। घटना में घायल सावन की […]

Breaking News