बारात की तैयारी के बीच कार में जोरदार धमाका, बाराती की मौत

देवास, अग्निपथ। बुधवार को जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के नेमावर में बारातियों के भरी कार में विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि गाड़ी की छत के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में टवेरा गाड़ी में बैठे 5 किशोर झुलस गए। घटना में घायल सावन की मौत इंदौर ले जाते समय हो गयी।

पुलिस के मुताबिक देवास जिले के नेमावर में बुधवार को ही बोंदर गुर्जर के घर बेटे योगेश की शादी थी। बारात कंन्नोद के सुखरास जा रही थी। बारात निकलने की तैयारी थीं। घटना उस वक्त हुई जब सभी लोग खुशी से नाच गा रहे थे और घर से बारात निकलने की तैयारियां चल रही थी।

इसी दौरान अचानक बारात में शामिल टवेरा कार में जमकर विस्फोट हुआ। धमाके में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए खातेगांव, हरदा और इंदौर भेजा गया। मौके पर पहुंचे नेमावर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रवाना किया। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

विस्फोट का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारात में पटाखे जलाने के लिये गंधक एवं पोटाश को बारीक पीस दोनों को मिलाकर थैली में भरकर टवेरा गाड़ी में कांच के पास रखी गई थी। तेज धूप के कारण थैली गरम हो गई, जिससे विस्फोट हो गया। बताया जा रहा हैं थैली में रखा विस्फोटक करीब डेढ़ से दो किलो था। देवास जिले के कन्नौद एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बारात मे शामिल गाड़ी के ड्राइवर कमलेश की रिपोर्ट पर बोंदर गुर्जर पर आईपीसी की धारा 286, 427, 337 में प्रकरण दर्ज किया गया है। विस्फोट में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत के गांवों की सुरक्षा के लिए युवा उद्यमी खुद के खर्च से लगाएंगे क्लोज सर्किट कैमरे

Wed Feb 22 , 2023
नागदा के एक कर्मयोद्धा की अभिनव पहल, क्षेत्र के थानों से होगी मॉनिटरिंग नागदा, अग्निपथ। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र के एक युवा ने गावों की सुरक्षा का बीड़ा उठाया है। इस युवा उद्यमी का नाम मोतीसिंह शेखावत है। वही मोतीसिंह जिन्होंने कोरोना काल में मौत से जूझते […]

Breaking News