माता-बहनें घर में लट्ठ तैयार रखें

उज्जैन के महिदपुर में अहाते बंद करने की बात पर सीएम ने महिलाओं को दी सलाह

महिदपुर, अग्निपथ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को महिदपुर पहुंचे,राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम, राज्य स्तरीय रोजगार मेले में लिया भाग, विकास रथ पर सवार होकर विकास यात्रा में शामिल होकर भाग लेंगे, 680 करोड़ रुपये के 10 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया इस मोके पर सीएम ने लाडली बहन योजना को लेकर जानकारी देते हुए महिलाओं को घर में लट्ठ तैयार रखने की सलाह भी दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन जिले के महिदपुर में दोपहर एक बजे पहुंचे। यहाँ करोडो के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। विकास रथ में सवार होकर विकास यात्रा में शामिल हुए इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी तक पहुंचें। इसके बाद कृषि उपज मंडी पर विकास यात्रा, रोजगार दिवस एवं मेले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा की हमने आहते बंद करवा दिए है। एक अप्रैल से प्रदेश के सभी आहते बंद कर दिए जाएंगे। जिसको पीना है घर ले जाओ बोतल, और बहनों से कह रहा हु घर में लट्ठ तैयार रखना भांजे भानजी को बता दू की पापा अगर बोतल खोले तो पकड़ा लेना। हम नया मध्य प्रदेश बनाना चाहते है।

विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटा

सीएम ने कहा नर्मदा को शिप्रा मैया में मिलाने का कार्य हमने किया, हमने 244 गांवों में पीने का पानी पहुंचाया लेकिन कमलनाथ हैंडपंप तक नहीं लगवा पाए। मेरी बहनों दर्द तकलीफ को जानता हु बहन की जिन्दगी कितनी कठिन हो जाती है। बहनों की तकलीफ और दर्द समझ कर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ,लाडली लक्ष्मी योजना हमने बनाई। शिक्षा के लिए पैसा देना शुरू किया स्कूल, कॉलेज, मेडिकल तक की पढ़ाई का खर्च उठाया बिटिया को वरदान बनाने का संकल्प है। हर गरीब बहनों के खाते में 1000 डालना शुरू करूंगा। एक थे कमलनाथ दादा 1000 गरीब लोगो को देता था बंद कर दिया खा गए, बच्चो के लैपटॉप बंद कर दी, कर्ज माफी की नहीं। तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी मेने तीर्थ योजना फिर शुरू की है ,रेल से नहीं हवाई जहाज से लेकर जाऊंगा अब में।

680 करोड़ रुपये के 10 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिदपुर में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम में महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में 680 करोड़ रुपये की लागत के 10 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। निर्माण कार्यों में कालीसिंध नदी पर सामाकोटा डेम लागत 201 करोड़ रुपये, शिप्रा नदी पर हरबाखेड़ी डेम लागत 112 करोड़, जल जीवन मिशनअन्तर्गत जल निगम की 244 करोड़ लागत की परियोजना व 16 करोड़ की लागत से कस्बा महिदपुर की पेयजल योजना का शिलान्यास शामिल है ।

लोक निर्माण विभाग द्वारा कालीसिंध नदी पर बनने वाले 16 करोड लागत के पुल व प्रधानमंत्री सडक़ योजना के अन्तर्गत 12 करोड़ की लागत से इंदौख से बड़ौद मार्ग का शिलान्यास। मुख्यमंत्री महिदपुर नगर में 11 करोड़ की लागत से बन रहे 50 बेड का अस्पताल के नवीन भवन का शिलान्यास, झारड़ा में 20 करोड़ की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल भवन का शिलान्यास, झारड़ा में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले महाविद्यालय भवन का शिलान्यास व महिदपुर रोड में 38 करोड़ लागत से लगने वाले उद्योगों का शिलान्यास किया।

प्रदर्शनी एवं रोजगार दिवस का आयोजन

महिदपुर में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। इनमें मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत बडऩगर के समूह द्वारा वॉशिंग पावडर व अगरबत्ती, घट्टिया जनपद के समूह द्वारा बटिक प्रिंट व चूड़ी व राजस्थानी ड्रेस, खाचरौद जनपद के समूह द्वारा निर्मित फिनाइल, महिदपुर जनपद के समूह द्वारा निर्मित नमकीन मसाला, अचार, पापड़ तथा तराना जनपद के स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित बेग का प्रदर्शन किया गया जिसे सीएम ने जाकर देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षिप्रा में डूबी इंदौर से आई 2 मासूम बहनें

Thu Feb 23 , 2023
परिचित के साथ आई थी उज्जैन, पुलिस ने निकाले शव उज्जैन, अग्निपथ। त्रिवेणी स्थित क्षिप्रा नदी में गुरुवार दोपहर 2 मासूम बहने डूब गई। दोनों परिचित और छोटे भाई के साथ आई थी। दोनों के डूबने की सूचना मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों का बाहर निकाला […]
डूबा