क्षिप्रा में डूबी इंदौर से आई 2 मासूम बहनें

डूबा

परिचित के साथ आई थी उज्जैन, पुलिस ने निकाले शव

उज्जैन, अग्निपथ। त्रिवेणी स्थित क्षिप्रा नदी में गुरुवार दोपहर 2 मासूम बहने डूब गई। दोनों परिचित और छोटे भाई के साथ आई थी। दोनों के डूबने की सूचना मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों का बाहर निकाला है। पिता और परिजनों के आने पर शाम को पोस्टमार्टम कराया गया।

नानाखेड़ा थाने के प्रधान आरक्षक विरेन्द्र ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली थी कि त्रिवेणी स्थित क्षिप्रा नदी में 2 बालिकाएं डूब गई और एक बालक उन्हे बचाने के लिये शोर मचा रहा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बालक से पूछताछ की गई तो उसने दोनों बहनों के डूबने की बात कहीं। दोनों की तलाश शुरु की गई और कुछ देर बाद बाहर निकाला गया। उनकी मौत हो चुकी थी। बालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम योगेश प्रजापत (5) इंदौर राजेन्द्र नगर होना बताया।

परिचित राजू के साथ आने की बात कहीं। पुलिस ने आसपास राजू का तलाश की तो उसकी मानसिक स्थिति कमजोर होना सामने आई। प्रधान आरक्षक के अनुसार इंदौर राजेन्द्र नगर में लगने वाली थाना पुलिस से संपर्क कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई। शाम को पिता उज्जैन पहुंचे तो सामने आया कि नदी में डूबी बालिका गायत्री पिता प्रहलाद प्रजापत (8) और सावित्री प्रजापत (7) है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है।

पांच दिनों से लापता है मां

मासूम बहनों के पिता ने बताया कि वह मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता है। पांच दिनों से पत्नी लापता है। बच्चे मां को तलाश रहे थे। बुधवार देर शाम से बच्चे और उनके यहां काम करने वाला राजू भी लापता हो गये थे। चारों की तलाश की जा रही थी। दोपहर में डूबने की सूचना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

28 को उज्जैन में जुटेंगे प्रदेश के सभी महापौर

Thu Feb 23 , 2023
ठेकेदारों को भुगतान के लिए रुपए नहीं, आयोजन पर खर्च होंगे लाखों उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम उज्जैन की मेजबानी में 28 फरवरी को प्रदेश के महापौर और नगर निगम अध्यक्ष का सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। यह सम्मेलन ऐसे वक्त में हो रहा है जब नगर निगम की आर्थिक […]
नगर निगम