राजपूत समाज का राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन 26 को

अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा सहित कई देशों से आई प्रविष्टियां

उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में राजपूत समाज का 29 वां राष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 26 फरवरी 2023 रविवार की सुबह 11 बजे से संकुलहॉल, कालिदास व अकादमी, कोठीरोड, उज्जैन में आयोजित है। जिसमें समाज के युवक-युवतियों के संपूर्ण विवरण युक्त पुस्तिका परिणय दर्पण 2023 का विमोचन मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री-सुश्री उषा ठाकुर, मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री- सुल्तानसिंह शेखावत के आतिथ्य तथा राष्ट्रीय महामंत्री अनिलसिंह चंदेल की अध्यक्षता में किया जाएगा।

जानकारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठा.हरदयालसिंह एडवोकेट एवं शहर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने दी। परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले समाजजनों के लिए कार्यक्रम स्थल पर नि:शुल्क- नाश्ता, नि:शुल्क-भोजन, नि:शुल्क-गुण मिलान सुविधा, नि:शुल्क वाहन सुविधा आदि उपलब्ध कराई गई है। संगठन के पदाधिकारी मलखानसिंह दिखित, प्रकाशसिंह परिहार, अनिलसिंह राजपूत, लाखनसिंह असावत, राजेशसिंह दिखित एवं जिलाध्यक्ष-द्रुपदसिंह पंवार, युवाविंग के संभागीय अध्यक्ष-राजा ठाकुर, युवाविंग के जिलाध्यक्ष-शंकर सिंह पडिहार, युवाविंग के शहरअध्यक्ष-आनंदसिंह खींची, युवावीग के सम्भागीय कार्यकारी अध्सक्ष-अभिषेकसिंह बैस, युवावींग प्रदेशसचिव-दर्शन ठाकुर, शक्तिसिंह बैस, भारतसिंह राठौड, सुरेन्द्रसिंह बघेल, इन्द्रजीतसिंह कुशवाह आदि ने राजूत समाज के युवाओं से आह्वान किया है कि उनके लिए आयोजित समारोह में उत्साह से भाग ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार साल के बच्चे के उपर से गुजरी कार, वीडियो देख दहले लोग

Fri Feb 24 , 2023
मासूम की जान बची, अब पुलिस को चालक की तलाश उज्जैन,अग्निपथ। बागपुरा में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहा घर के सामने खेल रहे चार साल के बच्चे को कार चालक रौंदता हुआ निकल गया। घटना का शुक्रवार को वीडियो सामने आने पर लोग सकते में रह गए। हालांकि […]