चार साल के बच्चे के उपर से गुजरी कार, वीडियो देख दहले लोग

मासूम की जान बची, अब पुलिस को चालक की तलाश

उज्जैन,अग्निपथ। बागपुरा में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहा घर के सामने खेल रहे चार साल के बच्चे को कार चालक रौंदता हुआ निकल गया। घटना का शुक्रवार को वीडियो सामने आने पर लोग सकते में रह गए। हालांकि बालक की जान बच गई और उसे सिर्फ चोंट आई है। मामले में माधवनगर पुलिस ने केस दर्ज कर चालक को ढूंढ रही है।

बागपुरा निवासी रोशन पिता रामदयाल जाटवा का 4 वर्षीय पुत्र सुलक्ष गुरुवार को घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान चेतन वाडिया एर्टिगा कार से टर्न लेकर निकला और बालक को देखे बिना उस पर अगला पहिया चढ़ा दिया। घटना देख सुलक्ष के दादा दोड़े और बालक को उठाया। मौका देख चालक वाडिया भाग गया। हादसे में बालक की जान बच गई,लेकिन उसे कंधे व हाथ में चोंट आई है।

घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया,जिसे देख सभी बालक का बचना चमत्कार मान रहे है। मामले मेें सुलक्ष की मां सुषमा जाटवा और पिता ने थाना माधवनगर में ड्रायवर चेतन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस उसे तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहमान उपर सो रहे थे, चोर नीचे दुकान का ताला तोडक़र 50 लाख के जेवर ले उड़े

Fri Feb 24 , 2023
सीसीटीवी कैमरे फोडक़र डीवीआर भी ले गए बदमाश उज्जैन,अग्निपथ। उर्दूपुरा क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान पर धावा बोला। चोर शटर का ताला तोडक़र करीब 50 लाख सोने-चांदी के जेवर ले गए और दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे फोड़ डीवीआर भी ले उड़े। खास बात […]

Breaking News