सेठीनगर में कार टकराने के बाद बना दहशत का माहौल

दुर्घटना में फूटी गैस पाईप लाईन, घबराए रहवासी घरों से बाहर निकले

उज्जैन, अग्निपथ। सेठी नगर इलाके में घर के बाहर खड़ी एक कार को तेज रफ्तार दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के दौरान पीएनजी(पाईप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन क्षतिग्रस्त होने की वजह से इलाके में गैस का रिसाव हुआ। लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए यहां अफरा-तफरी मच गई थी।

यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। सेठीनगर में रहने वाले राजेश जैन की कार उनके घर के बाहर खड़ी थी। तेज रफ्तार पर एक अन्य कार अनियंत्रित होकर राजेश जैन की कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर मारने वाली कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और कार पलट गई। एयर बैग खुल जाने की वजह से इसमें बैठे चालक को किसी तरह की चोंट नहीं आई।

दो कारों की टक्कर की वजह से पीएनजी कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गया और पूरे इलाके में गैस फैलने लगी। अफरा तफरी के बीच आसपास रहने वाले लोगों ने तत्काल ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और अवंतिका गैस कंपनी की इमरजेंसी टीम को कॉल कर दिया। कुछ देर के लिए इस वाहनों का आवागमन भी बंद कर दिया गया था। माधवनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा के मुताबिक फरियादी राजेश जैन की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजपूत समाज का राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन सम्पन्न

Sun Feb 26 , 2023
डॉक्टर, इंजीनियर सहित उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं ने परिचय सम्मेलन में भाग लिया उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में राजपूत समाज का 29 वां राष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 26 फरवरी 2023 रविवार की सुबह 11 बजे से संकुलहॉल, कालिदासअकादमी,कोठीरोड, उज्जैन में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में […]

Breaking News