राजपूत समाज का राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन सम्पन्न

डॉक्टर, इंजीनियर सहित उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं ने परिचय सम्मेलन में भाग लिया

उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में राजपूत समाज का 29 वां राष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 26 फरवरी 2023 रविवार की सुबह 11 बजे से संकुलहॉल, कालिदासअकादमी,कोठीरोड, उज्जैन में सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम में समाज के युवक-युवतियों के संपूर्ण विवरण युक्त पुस्तिका परिणय दर्पण 2023 का विमोचन मध्यप्रदेश शासन के मंत्री- श्री सुल्तानसिंह शेखावत के आतिथ्य तथा राष्ट्रीय महामंत्री श्री अनिलसिंह चंदेल जी की अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठा.हरदयालसिंह एडवोकेट ने किया एवं स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष-द्रुपदसिंह पंवार ने दिया।

आभाय शहर अध्यक्ष- राजेंद्रसिंह राठौड़ ने माना। अमेरिका में सेवारत इन्जिनियर सूर्य प्रकाश सिंह तोमर जिसका चौरियासी लाख रुपये शालाना का पैकेज है,यू.एस.ए.में इन्जिनियर के पद पर सेवाएं देने वाले, विश्वपालसिंह, सी.ए.के अध्यापन करने वाली गुंजन राठौड़, एम.बी.एस. डॉं.प्रखरसिंह, डॉ.नेहा राठौड़, माधुरी राठौड़ एच.आर. सहित हजारों युवाने अपना परिचय दिया । परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले समाजजनों के लिए कार्यक्रम स्थल पर नि:शुल्क- नाश्ता, नि: शुल्क-भोजन, नि: शुल्क-गुण मिलान सुविधा, नि:शुल्कवाहन सुविधा आदि उपलब्ध कराई गई थी ।

संगठन के पदाधिकारी मलखानसिंह दिखित, प्रकाशसिंह परिहार,अनिलसिंह राजपूत, लाखनसिंह असावत,राजेशसिंह दिखित एवं युवाविंग के संभागीय अध्यक्ष-राजा ठाकुर, युवाविंग के जिलाध्यक्ष-शंकर सिंह पडिहार, युवाविंग के शहरअध्यक्ष-आनंदसिंह खींची,शक्तिसिंह बैस, भारतसिंह राठौड,सुरेन्द्रसिंह बघेल,इन्द्रजीतसिंह कुशवाह आदि ने राजपूत समाज के युवाओं के साथ आमंत्रित अभिभावकों का पुष्पवृष्टी से स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"हमारी धमनियों में राष्ट्रधर्म एवं दिल में भारत माता होना चाहिए"

Sun Feb 26 , 2023
मुस्लिम छात्रों ने किया सस्वर श्लोक पाठ उज्जैन, अग्निपथ। अनुशासन, नित्य अभ्यास, लक्ष्य का संधान विद्यार्थियों को सफलता के शिखर पर मुस्कुराता है। हर शिक्षार्थी की धमनियों में राष्ट्रधर्म और दिल में भारत माता होनी चाहिए। युवा तरुणाई देश की लाईफ लाईन होती है। उक्त प्रभावी विचार शासकीय कन्या माध्यमिक […]

Breaking News