इंदौर में महिला कांग्रेस ने घेरा कमिश्नर ऑफिस

सरकार के खिलाफ लगाए नारे, बोले इंदौर में बंद हो नाइट कल्चर

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर में महिला कांग्रेस ने कमिश्नर ऑफिस घेरा। महिलाओं पर हो रहे अपराध और नाइट कल्चर के विरोध में कांग्रेस नेत्रियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर कांग्रेस नेत्रियों ने अपना विरोध जताया। प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा केस सहित 9 मांगों को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन भी दिया।

बुधवार सुबह इंदौर शहर महिला कांग्रेस के बैनर तले बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस नेत्रियां कमिश्नर ऑफिस पहुंची। इंदौर कांग्रेस के कई नेता भी इस प्रदर्शन भी शामिल हुए। मध्यप्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अपराध को लेकर महिला कांग्रेस नेत्रियों में रोष नजर आया। बेटियों के लिए असुरक्षित मध्यप्रदेश…बिना संस्कृति और संस्कार मानव जीवन में हो जाता है अंधकार जैसे पोस्टर महिलाओं के हाथों में दिखे। महिलाओं पर हुए अपराध की पेपर की कटिंग के पोस्टर से भी उन्होंने अपना विरोध जताया।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल और इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा के नेतृत्व में ये प्रदर्शन किया गया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कमिश्नर ऑफिस गेट पर पहुंचे। यहां कांग्रेस नेत्रियों और कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अपराधों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। साथ ही फार्मेसी कॉलेज की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा की निर्मम हत्या को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दोस्तों के साथ लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

Wed Mar 1 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। दोस्तों के साथ देर रात गांव लौट रहे युवक की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। दोस्तों को मामूली चोंट लगी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। दुर्घटना लोडिंग आटो से होना सामने आया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि देर रात खिलचीपुर पुलिया […]

Breaking News