अंगूर खरीदने रुके किसान का लाखों रुपयों से भरा बैग गाड़ी से गायब

बडऩगर,अग्निपथ। मंडी से गेहूं बेचकर रुपये लेकर निकले एक किसान को अंगूर खरीदना महंगा पड़ गया। किसान अंगूर खरीदने में मशगुल था कि किसी ने उसकी मोपेड पर टंगा लाखों रुपयों से भरा बैग पलक झपकते गायब कर दिया। घटना मंगलवार शाम चार बजे के करीब की है। मामले में बुधवार शाम तक पुलिस में केस दर्ज नहीं हो पाया था।

ग्राम झलारिया निवासी किसान फखरू पिता शकुर (55 वर्ष) मंगलवार को कृषि उपज मण्डी बडऩगर पहुंचा था। जहां उसने चार ट्राली गेंहू उपज बेचकर चार लाख रुपए का भुगतान प्राप्त किया था। जिसे एक बैग में रखकर अपनी टीवीएस मोपेड पर टांग दिया व घर झलारिया जाने हेतु कृषि उपज मण्डी बाहर निकला था। रास्ते में अंगूर-संतरा देख खरीदने के लिए रूक गया। ठेले वाले से अंगूर-संतरा की खरीदी की और जाने के लिए पलटकर मोपेड के पास आया तो उस पर टंगा रूपयों भरा बैग गायब था।

किसान ने आसपास तलाश की किन्तु बेग लेकर रफूचक्कर होने वाले का कोई पता नहीं लगा। किसान ने पुलिस को भी खबर की जिसके बाद वारदात स्थल के आसपास व कृषि उपज मंडी के सीसी टीवी फुटेज के लिए मशक्कत की। जहां मण्डी के सीसीटीवी बंद बताऐ जा रहे है वही अन्य सीसीटीवी के फूटेज साफ नही है। हालांकि एक फुटेज में एक बाईक पर सवार तीन युवाओं पर पुलिस ने ध्यान केन्द्रित किया है। वहीं अन्य फुटेज भी देखे जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध शराब परिवहन करने वाले को एक साल की कैद

Wed Mar 15 , 2023
देवास, अग्निपथ। अवैध शराब का परिवहन करने के मामले में आरोपी को न्यायालय ने 1 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र सिंह भदौरिया के मुताबिक जिले के पीपलरावांं थाना क्षेत्र निवासी अर्जुनसिंह को 19 मई 2016 को मोटरसाइकल पर 63 लीटर देशी प्लेन शराब […]

Breaking News