इंदौर से राजकोट जा रही बस पलटी, 28 घायल

हादसे

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर से राजकोट जा रही बस शनिवार-रविवार रात पलटी खा गई। 28 यात्रियों के घायल होने पर जिला अस्पताल में ार्ती कराया गया। रविवार सुबह कई घायलों को परिजन अपने साथ ले गये थे।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि एसएन ट्रेवल्स की बस इंदौर से राजकोट जा रही थी। भूखी माता चौराहा टर्न पर तेज रफ्तार से गुजरते हुए पलटी खा गई। दुर्घटना में 28 यात्री घायल हुए है। बस का चालक मौके से भाग निकला था। घायलों में कुछ गंभीर घायल हुए है। अधिकांश को मामूली चोंट लगी थी। सभी को ए बुलेंसों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह घायलों के परिजन पहुंच गये थे। कुछ को निजी अस्पताल ले जाया गया है, कुछ को परिजन अपने साथ ले गये है। बस में गुजरात, राजस्थान, इंदौर, उज्जैन के यात्री सवार थे। घायलों में कुछ महिलाएं भी शामिल है।

मामले में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है। रविवार को घायलों को देखने के लिये तहसीलदार राधेश्याम पाटीदार जिला अस्पताल पहुंचे थे। गंभीर घायलों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

दरवाजा बंद कर युवक ने लगाई फांसी

उज्जैन, अग्निपथ। नशे की हालत में घर पहुंचे युवक ने दरवाजा बंद करने के बाद फांसी लगा ली। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर पिता ने वेंटिलेशन से देखा तो पुत्र फंदे पर लटक रहा था। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि रविवार सबुह 10 बजे पाटपाला में रहने वाले गजेन्द्र पिता केसरसिंह (28) के फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। अंदर से दरवाजा बंद था। जिसे तोड़ा गया और गजेन्द्र को नीचे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि रात को शराब पीकर घर आया था। उसकी पत्नी मायके गई है।

नशा अधिक होने पर उसे कमरे में सुला दिया था। गजेन्द्र जेसीबी चलाता था। संभवत: नशे में उसने फांसी लगाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। जांच के बाद ही फांसी लगाने का कारण सामने आ पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुंडा अभियान में तोड़ा भाजपा नेता का मकान

Sun Mar 19 , 2023
8 अपराध दर्ज है भाजपा के मंडल महामंत्री के नाम उज्जैन, अग्निपथ। अपराधियों के खिलाफ चल रही राजस्व, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त मुहीम के अंतर्गत रविवार को भी एक अपराधी के चार मंजिला मकान पर हथोड़े चले। शिकारी गली में रहने वाले भाजपा नेता के मकान को क्षतिग्रस्त […]

Breaking News