गुंडा अभियान में तोड़ा भाजपा नेता का मकान

8 अपराध दर्ज है भाजपा के मंडल महामंत्री के नाम

उज्जैन, अग्निपथ। अपराधियों के खिलाफ चल रही राजस्व, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त मुहीम के अंतर्गत रविवार को भी एक अपराधी के चार मंजिला मकान पर हथोड़े चले। शिकारी गली में रहने वाले भाजपा नेता के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया, दीवारे तोड़ दी और हैमर से छत में छेद कर दिए।

शिकारी गली में रहने वाले शेरू उर्फ नासिर उर्फ राजा खान पिता कय्यूम के खिलाफ महाकाल थाने में हत्या का प्रयास, सट्टा, नशे की तस्करी, अवैध हथियार रखने जैसे कुल 8 अपराध दर्ज है। राजा खान के घर के बाहर एक नेम प्लेट भी लगी हुई थी। इसमें उसका पद नाम भाजपा मंडल महामंत्री दौलतगंज मंडल लिखा हुआ था।

रविवार दोपहर सीएसपी ओ.पी. मिश्रा की अगुवाई में पुलिस व नगर निगम कर्मचारियों की टीम शिकारी गली में पहुंची तो यहां शेरू उर्फ राजा के परिवार के सदस्यों ने कार्यवाही पर विरोध जताया। पुलिस अधिकारियों की समझाईश के बाद वे लोग माने। राजा खान के चार मंजिला मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सीएसपी ओ.पी. मिश्रा ने बताया कि राजा उर्फ शेरू खान के खिलाफ कई गंभीर अपराध पंजीबद्ध है, इसी वजह से यह कार्यवाही की गई है। शेरू फिलहाल फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होटल कलश में तडक़े 4 बजे नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा

Sun Mar 19 , 2023
कर्मचारी को बंधक बनाकर 2 परिवारों से छीने आभूषण और नकदी उज्जैन, अग्निपथ। इंदौरगेट पर होटल कलश में रविवार तडक़े 4 बजे नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला और कर्मचारी को बंधक बना लिया। बदमाशों ने चाकू-कट्टा दिखाकर होटल में ठहरे 2 परिवारों के दरवाजे खुलवाए और आभूषण-नगदी लेकर भाग निकले। […]

Breaking News