‘‘मिस्टर नो इंट्री’’ का वाहन वैधानिक या अवैधानिक

उज्जैन। नगर निगम गलियारों में चर्चा बने हुए ‘‘मिस्टर नो इंट्री’’ की कार भी अब चर्चाओं में है। बताया जाता है कि निगम के लेखा विभाग के अधिकारी अभी जिस कार का उपयोग कर रहे हैं वह गाड़ी आर्टिगा एमपी 07 सीएच 0438 श्योपुर निवासी नितिन प्रकाश राजपूत के नाम से परिवहन विभाग में पंजीकृत है।

अपुष्ट खबरों के अनुसार नगर पालिक निगम का वर्कशाप जो वर्तमान में गोरखधंधों का सबसे बड़ा केंद्र है वहां पर मिस्टर नो इंट्री ने वाहन प्रदायकर्ता से तिकड़मबाजी कर इस गाड़ी को संलग्र करवा लिया है। जबकि वर्कशाप द्वारा निगम के लिये वाहन अनुबंध की पहली शर्त है कि वाहन का परिवहन विभाग में व्यवसायिक श्रेणी में पंजीयन है।

जबकि लेखाधिकारी जिस वाहन का उपयोग कर रहे हैं वह निजी वाहन है जिसे अनुबंधित नहीं किया जा सकता है। परन्तु अपने पद का दुरुपयोग कर आॢटगा को भी अनुबंधित करवा लिया है। आयुक्त को चाहिए कि वह वर्कशाप में चल रहे गोरखधंधों की भी जांच करवायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक की मां को घर देखने जाने की बात पर डाक्टर व भाजपा नेता भिड़े, थाने पहुंचा मामला

Fri Feb 5 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह डयूटीरत डाक्टर और भाजपा नेता में विवाद हो गया। घटना विधायक पारस जैन की बीमार मां को घर देखने जाने की बात पर हुआ। मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायत की है। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह इमरजेंसी में ड्यूटी डॉ. दीपक […]

Breaking News