विधायक की मां को घर देखने जाने की बात पर डाक्टर व भाजपा नेता भिड़े, थाने पहुंचा मामला

उज्जैन,अग्निपथ। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह डयूटीरत डाक्टर और भाजपा नेता में विवाद हो गया। घटना विधायक पारस जैन की बीमार मां को घर देखने जाने की बात पर हुआ। मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायत की है।

जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह इमरजेंसी में ड्यूटी डॉ. दीपक शर्मा तैनात थे। इसी दौरान पूर्व रोगी कल्याण समिति सदस्य राजेश बोड़ाना पहुंचे और विधायक जैन की मां को गंभीर होना बताकर घर पर देखने का कहा। डॉ. शर्मा बोड़ाना के साथ ही सिविल सर्जन पीएन वर्मा के कहने पर भी जाने को राजी नहीं हुए। इसी बात पर बोड़ाना व डॉ. शर्मा में विवाद हो गया।

मामले में डॉ. शर्मा ने बोड़ाना पर गाली-गलौज कर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत कर दी। दूसरी ओर बोडऩा ने भी डॉ. शर्मा को ड्यूटी पर सोने और अभद्रता करने का आवेदन दे दिया। मामलों में एसआई सुरेश कनेश जांच कर रहे हंै।

सीसी टीवी फुटेज से पता चलेगा सच

राजेश बोड़ाना ने डाक्टर दीपक शर्मा पर ड्यूटी पर सोने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है, जबकि डॉ. दीपक शर्मा ने सीसी टीवी कैमरे में सच रिकार्ड होने का हवाला दिया है। दूसरी ओर राजेश बोड़ाना ने भी रिकार्डिंग की जांच करने का कहां है।

इनका कहना है …

विधायक जैन ने मां गंभीर होने पर डाक्टर्स से ओपिनियन लेने भेजा था। इमरजेंसी में सो रहे डाक्टर शर्मा को उठाया तो वह झल्ला उठे। ओपिनियन देने से इंकार कर दिया। सिविल सर्जन के आदेश पर भी विधायक के घर नहीं गए और झूठी शिकायत कर दी। -राजेश बोड़ाना, भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष व समिति सदस्य

डॉ. शर्मा को विधायक के घर जाने का आदेश दिया था। इमरजेंसी में किसी के नहीं होने का हवाला देने पर कहा था मैं व डाक्टर निगम पहुंच रहे हंै। बावजूद वह नहीं माने नए व अनुभवहीन होने से उन्हें गणमान्य नागरिक की अहमियत का पता नहीं। -डॉ. पीएन वर्मा, सिविल सर्जन

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है, जांच कर रहे हंै। -एसएस चौहान, टीआई कोतवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बमनई रोड पर लग रहा आए दिन जाम, राहगीर परेशान

Fri Feb 5 , 2021
झारड़ा, स्वस्तिक चौधरी। दिन प्रतिदिन वाहनों की संख्या में इजाफा होने के साथ-साथ नगर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति भी बढऩे लगी है। कोरोना का प्रकोप कम होने से धीरे-धीरे जन जीवन पटरी पर लोटता नजर आने लगा है। जिसके चलते धीरे-धीरे आमजन अपने कार्यक्रम भी करने लगे […]

Breaking News