मोदी सरकार पर ‘जीतू’ का जुमला:मोदी जी ने कांग्रेस से 60 साल का हिसाब मांगा था, खुद ने 7 साल में कर दी डबल महंगाई, बहुत हुई मंहगाई की मार… अब नहीं चलेगी मोदी सरकार

इंदौर। देश में मोदी जी ने 7 साल पहले कांग्रेस से 60 साल का हिसाब मांगा था। एक नारा दिया था बहुत हुई मंहगाई की मार… अबकी बार मोदी सरकार…। जिनता 60 साल में मंहगाई की दर पहुंची थी, उतनी मात्र 7 साल में पहुंच गई है। यानी 60 साल की महंगाई 7 साल में डबल हो गई। बहुत हुई मंहगाई की मार… अब नहीं चलेगी मोदी सरकार…। यह नया नारा शनिवार को पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा खोल गए मोर्चे के दौरान दिया।

पटवारी सुबह से ही कांग्रेसियों के साथ दुकानें बंद करवाने निकले।
पटवारी सुबह से ही कांग्रेसियों के साथ दुकानें बंद करवाने निकले।
साइकिल से दुकानें बंद करवाने निकले पटवारी ने कहा कि मोदी जी देश को यह नहीं बताए पाए कि 30 रुपए के पेट्रोल को उन्होंने 100 रुपए क्यों कर दिया। गैस की टंकी 800 रुपए की कर दी। ये सब्सिडी और फ्री की बात करते थे। गरीबों को राहत देने की बात करते थे। एक तरफ तो आपने गरीबों को गैस का कनेक्शन दिया और दूसरी ओर 800 और 1500 की टकिंयां कर दी। यानी घरेलू 800 और कमर्शियल टंकी 1500 रुपए की। यह अपने आप में बताता है कि प्रधानमंत्री पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। चाहे मंहगाई हो, राेजगार हो, अर्थव्यवस्था हो…नरेंद्र मोदी सभी क्षेत्र में फेल साबित हुए हैं।

इंदौर में बंद का मिला जुला असर रहा। कहीं पूरा मार्केट बंद रहा, कहीं दुकानों खुलीं।
इंदौर में बंद का मिला जुला असर रहा। कहीं पूरा मार्केट बंद रहा, कहीं दुकानों खुलीं।
पटवारी ने कहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेशव्यापी आधे दिन के बंद का आह्वान किया गया था। यह ऐतिहासिक बंद रहा। मप्र की जनता ने हमें भरपूर्व समर्थन दिया है। हमारी मांग प्रदेश और केंद्र सरकार से यही है कि आप टैक्स घाटाकर बड़ी हुई कीमतों से जनता को राहत दो। जनता महंगाई से परेशान है। आत्महत्या की दर बढ़ती जा रही है। गरीब परेशान हो रहा है। नरेंद्र मोदी जी किनते बहाने बना लें, कितनी भी बातें कर लें, अब देशवासी गुमराह नहीं हो सकते। जितना होना था वे हो लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह:उज्जैन पहुंचीं राज्यपाल ने महाकाल के दर्शन किए, 342 विद्यार्थियाें को दिया जाएगा मेडल

Sat Feb 20 , 2021
उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कुछ देर पहले उज्जैन पहुंच गईं। कार्यक्रम में भाग लेने से पहले उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। दीक्षांत समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। स्वर्ण जयंती सभागृह माधव भवन में आयोजित होने वाले […]

Breaking News