विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह:उज्जैन पहुंचीं राज्यपाल ने महाकाल के दर्शन किए, 342 विद्यार्थियाें को दिया जाएगा मेडल

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कुछ देर पहले उज्जैन पहुंच गईं। कार्यक्रम में भाग लेने से पहले उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। दीक्षांत समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

स्वर्ण जयंती सभागृह माधव भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इसके लिए 342 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 239 को पीएचडी, 69 स्नातकोत्तर और 34 स्नातक छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में 2018 व 2019 के पीएचडी/डी लिट उपाधि धारकों (1 जनवरी से 31 दिसंबर) और 2018 व 2019 की स्नातक अभ्यर्थियों को केवल स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इस बार मानद उपाधि नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंद बेअसर:उज्जैन में बंद कराने को लेकर कुछ जगहों पर मामूली विवाद, 11 बजते ही समाप्ति की घोषणा भी कर दी

Sat Feb 20 , 2021
पेट्रोल पंप बंद कराने पहुंचे कांग्रेसी दुकानदार ने बंद करने के लिए मांगे एक हजार रुपए, युवा नेता ने थमा दिए पैसे उज्जैन। बढ़ती महंगाई, रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में उज्जैन कांग्रेस कमेटी का बाजार बंद आह्वान पूरी तरह से विफल रहा। कांग्रेसी सुबह छह […]

Breaking News