गर्भगृह की दहलीज से किए राज्यपाल ने महाकाल दर्शन

उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल शनिवार को दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए उज्जैन पहुंची। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए और सर्किट हाउस की ओर रवाना हो गई।

राज्यपाल आनंदीबेन शेड्यूल अनुसार सर्किट हाउस न जाते हुए सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। महाकाल धर्मशाला के वीवीआईपी गेट पर कमिश्नर संदीप यादव, कलेक्टर आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पश्चात वह सीधे कोटितीर्थ कुंड से होते हुईं गर्भगृह की दहलीज पर पहुंचीं। यहां पर पुजारी संजय गुरू और यश गुरू ने उनका पूजन अर्चन करवाया। उनको सम्मान स्वरूप पीले रंग की साड़ी दी गई। कुछ देर नंदीहाल में रुकीं और सर्किट हाउस की ओर रवाना हो गईं।

ऐनवक्त पर प्रवेश द्वार बदला

मंदिर के अधिकारियों को पहले सूचना मिली थी कि महामहिम राज्यपाल का प्रवेश बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होगा। यहां पर मैटिन बिछाने, पर्दे टांगने से लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं। लेकिन ऐन वक्त पर प्रवेश कहां से होगा, इसका शेड्यूल बदल गया। उनको महाकाल धर्मशाला के वीवीआईपी गेट से प्रवेश कराया गया। मीडिया ने बातचीत की कोशिश की तो उन्होंने कहा- नो थैंक्स। वह बिना बात किए रवाना हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: हजार रुपए दिए, फिर भी खुली रही दुकान

Sat Feb 20 , 2021
कांग्रेस का मध्यप्रदेश बंद का आव्हान प्रभावी नहीं रहा। सुबह ८-९ बजे के बीच कांग्रेसी दुकान बंद कराने सडक़ों पर निकले जरूर लेकिन उनकी अपील निष्प्रभावी रही। मजेदार वाकया तो पीपलीनाका पर हुआ। शहर कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी ने युवा व्यवसायी को दुकान बंद करने का कहा तो वो कहने […]