खबरों के उस पार: हजार रुपए दिए, फिर भी खुली रही दुकान

कांग्रेस का मध्यप्रदेश बंद का आव्हान प्रभावी नहीं रहा। सुबह ८-९ बजे के बीच कांग्रेसी दुकान बंद कराने सडक़ों पर निकले जरूर लेकिन उनकी अपील निष्प्रभावी रही। मजेदार वाकया तो पीपलीनाका पर हुआ। शहर कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी ने युवा व्यवसायी को दुकान बंद करने का कहा तो वो कहने लगा, दुकान बंद कर दूंगा तो आज का दुकान खर्च कहां से निकालूंगा।

रोज का एक हजार रुपए तो किराए-खर्च में ही लग जाता है। यह सुन उन पदाधिकारी ने उसे एक हजार रुपए दे दिए। युवक ने उस समय तो दुकान बंद कर ली, लेकिन बाद में फिर खोल ली। बंद की अपील का लोगों पर प्रभावी असर नहीं देखते हुए कांग्रेसियों के हौंसले भी पस्त दिखे।

सुबह 11 बजे ही कांग्रेस नेताओं ने बंद को सफल बताते हुए अपने-अपने घरों की ओर रवानगी ले ली। बंद के आव्हान के बीच कांग्रेस नेताओं की बसें भी अपने-अपने रूट पर दौड़ती रहीं। वहीं कांग्रेसियों के प्रतिष्ठान भी खुले रहे। महंगाई के कारण दु:खी व्यापारी और आम लोगों का कांग्रेस के आंदोलन को समर्थन तो पूरा था, लेकिन महंगाई के साथ ही मंदी से दु:खी व्यापारी विरोध प्रदर्शन अब दुकानें बंद कर नहीं करना चाहते। आंदोलन का कोई नया रास्ता तलाशा जाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर का पहला स्मार्ट टॉयलेट शुरू

Sat Feb 20 , 2021
वातानुकुलित टॉयलेट इस्तेमाल के लगेंगे दिनभर में 10 रुपए, चाय-कॉफी मुफ्त मिलेगी उज्जैन। स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त महाकाल की नगरी में पहला स्मार्ट टॉयलेट भी शुरू हो गया है। शनिवार को नानाखेड़ा बस स्टैंड क्षेत्र में इसका उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व सांसद अनिल फिरोजिया सहित […]