सरकार का सामान्य वर्ग के साथ अन्याय का मामला गूंजा

भोपाल में सपाक्स की प्रांतीय बैठक

उज्जैन, अग्निपथ। 21 फरवरी को प्रदेश की राजधानी भोपाल में सपाक्स अधिकारी एवं कर्मचारी संग़ठन की एक महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक हुई, जिसमें उज्जैन होशंगाबाद, रीवा, पन्ना, सिंगरौली, शहडोल, विदिशा, रायसेन ,शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना सहित प्रदेश भर के सपाक्स के जिला प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाने के बावजूद एससी एसटी वर्ग के शासकीय कर्मियों की अनुचित ढंग से पदोन्नति करने, मुख्यमंत्री द्वारा वायदा करने के बाद भी सपाक्स अधिकारी एवं कर्मचारी संस्था को शासकीय मान्यता ना देने ,सरकारी योजनाओं में पक्षपात कर एक वर्ग विशेष को ही लाभान्वित करने जैसी अनीतियों पर तीव्र आक्रोश जताया।

बैठक में सरकार को चेतावनी दी है कि वह वोटबैंक के लिये तुष्टिकरण वाली योजनाओं से बाज आये अन्यथा सपाक्स अधिकारी एवं कर्मचारी संस्था सपाक्स समाज के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में सरकार की तुष्टिकरण वाली नीतियों का विरोध करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों का घेराव करेगी।

सपाक्स की प्रांतीय बैठक में उज्जैन जिले का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष अरविन्द सिंह चन्देल ने किया, इनके साथ जिला सचिव संजय चौरसिया व यादवेंद्र मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में उज्जैन जिला समिति द्वारा न्यायालयीन संघर्ष हेतु प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक आर्थिक सहयोग करने, एट्रोसिटी एक्ट के प्रकरणों पर साथियों के बचाव हेतु त्वरित प्रभावी पहल करने तथा सपाक्स मिशन की गतिविधियों को निरंतर सक्रियता से चलाते रहने के कारण आदर्श जिला समिति घोषित किया गया।

प्रांतीय समिति की बैठक को सपाक्स अधिकारी / कर्मचारी संग़ठन के संरक्षक राजीव शर्मा (आय ए एस), सपाक्स के प्रदेशाध्यक्ष डॉ के एस तोमर, सपाक्स समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ के एल साहू , प्रांतीय सचिव राजीव खरे, प्रांतीय उपाध्यक्ष डीएस भदौरिया, लीगल सेल प्रभारी आशीष भटनागर आदि ने संबोधित किया व आभार प्रदर्शन पीपी सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बनारस की तरह बनाएं उज्जैन स्टेशन

Tue Feb 23 , 2021
महाप्रबंधक कंसल के आगमन पर रेलवे स्टेशन को स्मार्ट बनाने की मांग भी उठाई सांसद ने उज्जैन,अग्निपथ। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल के उज्जैन आगमन पर कई प्रतिनिधि मंडल में रेल सुविधाओं के विस्तार करने , उज्जैन जंक्शन पर विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं वाराणसी के मॉडल के तहत अत्याधुनिक सेवाओं […]

Breaking News