बनारस की तरह बनाएं उज्जैन स्टेशन

महाप्रबंधक कंसल के आगमन पर रेलवे स्टेशन को स्मार्ट बनाने की मांग भी उठाई सांसद ने

उज्जैन,अग्निपथ। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल के उज्जैन आगमन पर कई प्रतिनिधि मंडल में रेल सुविधाओं के विस्तार करने , उज्जैन जंक्शन पर विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं वाराणसी के मॉडल के तहत अत्याधुनिक सेवाओं उपलब्ध कराए जाने की मांग की। साथ ही आगामी 2028 के महाकुंभ के अवसर को दृष्टिगत रखते हुए समस्त सुविधाएं मुहैया कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।

रेलवे के महाप्रबंधक श्री कंसल को सांसद अनिल फिरोजिया ने उज्जैन इंदौर के बीच व्हाया फ़ातिहाबाद होकर निरंतर लोकल ट्रेन चलाने का सुझाव पर रतलाम रेल मंडल ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया है। उन्होंने मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही उज्जैन इंदौर के बीच सफर करने वालो को सुविधा मिलेगी।

श्री कंसल ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर सांसद अनिल फिरोजिया से मुलाकात की। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चली इस मुलाकात में उन्होंने सिंहस्थ को लेकर रेलवे को तैयारी करने और उसी को ध्यान में रखकर प्लानिंग करने की बात कही। इस दौरान पश्चिम रेलवे उपभोक्ता सलाहाकार समिति के सदस्य महेंद्र गादिया व विजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता संजय ठाकुर ने भी श्री कंसल को आगामी सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए उज्जैन रेलवे स्टेशन में विश्वेश्वरी विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा है कि उज्जैन शहर को स्मार्ट सिटी घोषित कर दिया गया है उज्जैन का रेलवे स्टेशन भी स्मार्ट नजर आना चाहिए।

छोटे स्टेशनों पर टिकट काउंटर शुरू हो-सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि सभी छोटे स्टेशनों पर भी टिकिट काउंटर शुरू किए जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इस पर भी महाप्रबंधक ने रेलवे मुख्यालय को पत्र लिखकर मार्गदर्शन की बात कही है।

दोहरीकरण का काम नहीं रुकेगा

सांसद फिरोजिया ने बताया कि उज्जैन-देवास- इंदौर रेलपथ दोहरीकरण का कार्य कड़छा स्टेशन तक होने के बाद इस काम को जल्द इंदौर तक करने में आर्थिक कमी के कारण काम नहीं रुकने की बात पर महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया कि किसी भी कीमत पर इस काम को नहीं रुकने दिया जायेगा। इसी तरह उज्जैन फतियाबाद ट्रेन भी जल्द शुरू करने की बात कही है।

प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण के लिए कंसल्टेंसी फाइनल

  • सांसदअनिल फिरोजिया के प्रयासों से उज्जैन को मिलने वाली प्रशिक्षण केंद्र की सौगात के लिए रेलवे ने कंसल्टेंसी फाइनल कर इस पर जल्दी आगे का काम शुरू करने की बात कही है।
  • भूमि के पुराने समय पर मेमू चलने के सुझाव पर रेल बोर्ड से मांगी अनुमति
  • ह्म्वीरभूमि ट्रेन के पुराने समय पर उज्जैन से नागदा, खाचरौद, रतलाम होकर चितौडग़ढ़ तक मेमू ट्रेन चलाने की मांग की है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
  • टा नागदा के बीच स्पेशल ट्रेन को रतलाम तक चलने के सुझाव पर रिव्यू करने का कहा।
  • फिरोजिया द्वारा कोटा से नागदा के बीच चलने वाली ट्रेन का फेरा रतलाम तक करने के संसद अनिल फिरोजिया के सुझाव पर महाप्रबंधक ने इसे रिवयू करने की बात कही है।

सांसद ने इन ट्रेनों के स्टापेज की बात कही

  1. 1464/66 सोमनाथ जबलपुर एक्सप्रेस का तराना रोड पर स्टापेज।
  2. इंदौर पुणे त्रि सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का खाचरौद रेलवे स्टेशन पर स्टापेज।
  3. 02947/48अहमदाबाद- पटना का नागदा में स्टापेज।
  4. 09338 दिल्ली सराय रोहिल्ला का बडऩगर पर स्टापेज करने के लिए भी उन्होंने महाप्रबंधक से चर्चा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: राशि के लिए लड़ पड़े पूर्व पार्षद

Tue Feb 23 , 2021
अपने आप को दुनिया की नंबर वन कहने वाली पार्टी के कुछ नेता इन दिनों सहयोग निधि की राशि को लेकर सडक़ पर झगड़ा कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ वाकया शहर में घटित हो गया है। एक पूर्व पार्षद स्थानीय मुसद्दीपुरा बाजार में अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता […]

Breaking News