आम लोगों का कोविड वैक्सिनेशन:उज्जैन में दोपहर एक बजे तक 10 सेशन साइट्स पर 100 से अधिक लोगों को लग चुके हैं टीके

उज्जैन। देशभर में तीसरे चरण का कोविड टीकाकरण (Corona Vaccination) सोमवार से शुरू हो गया है। उज्जैन में जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है और ऐसे लोग जिनकी उम्र 45 साल से ज्यादा है, साथ ही वे दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें पहले टीका लगाया जा रहा है। सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी टीकाकरण (Corona Vaccination) हो रहा है। उज्जैन में तीन निजी अस्पतालों में भी टीके लगाए जा रहे हैं। यहां पर टीके की फीस 250 रुपये रखी गई है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ केसी परमार ने बताया कि उज्जैन में सोमवार से 10 सेशन साइट्स पर टीके लगाए जा रहे हैं। दोपहर एक बजे तक लगभग 100 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। जिला अस्पताल के कैंसर यूनिट सेशन साइट में 22 लोगों को टीके लगाए जा चुके थे। कुछ लोग लाइन में भी बैठे थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इंदिरा नगर निवासी उर्मिला उपाध्याय ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी को वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। सरकार की यह बहुत अच्छी प्लानिंग है। सीएचएल, चैरिटेबल और आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भी लग रहे टीके डॉ परमार ने बताया कि इंदौर रोड स्थित सीएचएल मेडिकल सेंटर, चैरिटेबल हॉस्पिटल और आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भी टीके लगाए जा रहे हैं। यहां पर लोगों से 250 रुपए की फीस ली जा रही है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। सीएचएल में सुबह से एक काउंटर पर टीके लगाए जा रहे थे लेकिन वहां पर बेनिफिशरीज की संख्या को देखते हुए एक और काउंटर खोलना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झुकी कलम से ही हो सकती है सटिक पत्रकारिता

Mon Mar 1 , 2021
दैनिक अग्निपथ ने आयोजित की पत्रकारिता कार्यशाला, ग्रामीण अंचलों में बेहतर कार्य करने वाले संवाददाताओं को बांटे पुरस्कार उज्जैन, अग्निपथ। सही पत्रकार वह है जो झुक कर कलम चलाए। झुकी कलम से ही सटिक पत्रकारिता हो सकती है क्योंकि सीधी कलम से एक शब्द भी नहीं लिखा जा सकता। यह […]