झुकी कलम से ही हो सकती है सटिक पत्रकारिता

दैनिक अग्निपथ ने आयोजित की पत्रकारिता कार्यशाला, ग्रामीण अंचलों में बेहतर कार्य करने वाले संवाददाताओं को बांटे पुरस्कार

उज्जैन, अग्निपथ। सही पत्रकार वह है जो झुक कर कलम चलाए। झुकी कलम से ही सटिक पत्रकारिता हो सकती है क्योंकि सीधी कलम से एक शब्द भी नहीं लिखा जा सकता।

यह बात दैनिक अग्निपथ द्वारा आयोजित पत्रकारिता कार्यशाला में वक्ताओं ने कही। साथ ही कार्यक्रम में पधारे शहर व अंचल के संवाददाताओं को बेहतर पत्रकारिता के गुर समझाए गए। होटल अथर्व में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विक्रम विश्वविद्यालय के हिंदी अध्ययनशाला विभाग अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र शर्मा, साइबर सेल निरीक्षक श्री योगेंद्र सिसौदिया, ज्योतिर्विज्ञान के प्रोफेसर श्री सर्वेश्वर शर्मा, हिंदी विभाग आचार्य श्री जगदीश शर्मा, जनसंचार प्राध्यापिका श्रीमती हिना तिवारी थी।

संपादक श्री अर्जुनसिंह चंदेल के जन्मदिवस पर सम्मान किया गया।

प्रारंभ में जन्मदिवस के मौके पर दैनिक अग्निपथ के संपादक वरिष्ठ पत्रकार अर्जुनसिंह चंदेल का सम्मान किया गया। इसके बाद दैनिक अग्निपथ ने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अंचल के संवाददाताओं को पुरस्कृत किया।

समारोह में दैनिक अग्निपथ के संवाददाता मनोज चतुर्वेदी झाबुआ, अजय राठौड़ बडऩगर, मुन्ना वारसी देवास, राजेश रघुवंशी नागदा, सुरेश धारीवाल मक्सी, कन्हैयालाल, राहुल शर्मा उन्हेल, फकरुद्दीन बड़ौद, राजेश कश्यप नलखेड़ा, विजय चौधरी महिदपुर, गौरीशंकर कानड़, दिनेश शर्मा कायथा, स्वस्तिक चौधरी झारडा, फैजुल्लाह पठान बेरछा आदि शामिल हुए।

अग्निपथ परिवार से अरविंदसिंह चंदेल, दीपक सिंह चंदेल, उदयसिंह चंदेल, अभिमन्युसिंह चंदेल, अभिषेक सिंह बैस, प्रबोध पाण्डेय, जितेश सिंह, ललित जैन, प्रशांत अंजाना, सतीश गौर, योगेश परमार, मोहित यादव, सुरेश मालवीय, शंकर मेवाड़ा, प्रेम पंवार, सुनील काला, संजय जोशी, पुष्पेंद्र, भगवती जायसवाल आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम में विक्रम विश्वविद्यालय में अध्ययनरत पत्रकारिता के विद्यार्थी आदेश पांचाल, अंजली श्रीवास्तव, शुभम माहौर, श्रद्धा पंचोली, शाहिद खान, मयंक तिवारी, पंकज खंडेलवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इनका किया सम्मान

राजेश कश्यप का सम्मान करते श्री चंदेल।
राजेश रघुवंशी को सम्मानित करते अर्जुनसिहं चंदेल।
अजय राठौर को सम्मानित करते संपादक।

दैनिक अग्निपथ के संवाददाता अजय राठौड़ बडऩगर, राजेश रघुवंशी नागदा व राजेश कश्यप नलखेड़ा का उत्कृष्ट कार्यों के लिए समारोह में संपादक अर्जुनसिंह चंदेल ने सम्मान किया। बीते वर्ष में बेहतर कामों के लिए पहला पुरस्कार बडऩगर के अजय राठौड़ को मनाली ट्रिप का दिया गया। इसमें उन्हें 4 दिन और 3 रात यहां घूमने का मौका मिलेगा। दूसरा पुरस्कार नागदा के राजेंद्र रघुवंशी को तीन हजार रुपए नकद और तीसरा पुरस्कार नलखेड़ा के राजेश कश्यप को दो हजार रुपए नकद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल हनुमान मंदिर के सेवक ने बिना रसीद कटाए कराया महामृत्युंजय जाप

Mon Mar 1 , 2021
पुरोहितों ने घेरा तो कटवाई 3100 की रसीद, 8 ब्राह्मण रहे शामिल उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में मंदिर प्रशासन राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। शनिवार सुबह पुरोहितों ने बाबा बाल हनुमान मंदिर के सेवक को महामृत्युंजय जाप कराते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर अधिकारी पहुंचे तो […]