कलेक्टर ने दिए अवैध कॉलोनी की जांच के आदेश

अग्निपथ की पहल रंग लाई

सीहोर, अग्निपथ। जिले में सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध कॉलोनी काटने वालों पर कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने अवैध कॉलोनियों की जांच के आदेश दिए हैं।

अवैध कॉलोनियों और उनमें प्लाट लेने वालों की समस्याओं को दैनिक अग्निपथ ने कई मौके पर प्रमुख रूप से उजागर किया था। अब नवागत कलेक्टर बालागुरु के. द्वारा पदभार संभालने के बाद अग्निपथ के जिला प्रमुख संतोषसिंह बैस ने भेंट कर सीहोर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी की जानकारी देते हुए अग्निपथ में प्रकाशित समाचारों पर संज्ञान लेकर अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही का अनुरोध किया।

इस पर कलेक्टर बालागुरु के. ने मामले को ध्यानपूर्वक सुनते हुए गंभीरता से लिया। कलेक्टर को बताया गया कि कॉलोनाइजर द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर उस पर भी प्लाट काट दिए गए। खसरा क्रमांक 108 कुल रकबा 1.5 डेसिमल कृषि भूमि पर अवैध तरीके से प्लाट काटे गए हैं। जिसमें गणेश मंदिर पहुंच मार्ग पर भी कब्जा कर उसे बंद कर दिया गया।

काटी गई कॉलोनी में सडक़, बिजली, पानी, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था तक नहीं है। बगैर विकसित किए ही अब तक 5 करोड़ 82 लाख रुपए के प्लाट बेचे जा चुके हैं। जिसकी जांच आवश्यक है। इस पर जिलाधीश द्वारा अवैध कॉलोनी की जांच एवं शासकीय भूमि कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलोनाइजर के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Next Post

सोशल मीडिया पर कारखाने में तेंदुआ होने का वीडियो डालने से हडक़ंप

Mon Feb 3 , 2025
वन विभाग की टीम पांच घंटे परेशान होती रही धार, अग्निपथ। सोशल मीडिया पर औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के एक कारखाने में तेंदुआ होने की खबर चलने पर कारखाने के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। इस बात की जानकारी लगने पर क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। हालांकि पांच घंटे की […]