खबरों के उस पार : प्रशंसनीय पहल…

जिला प्रशासन जहां कोरोना मरीजों की देखभाल के साथ शहरवासियों को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में सख्ती से समझाइश दे रहा है। इसी बीच लाकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया। लेकिन जितने भी प्रयास जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे हैं वह सब तारीफ के काबिल है।

क्योंकि दिन भर इस प्रकार मशक्कत करना कोई आसान बात नहीं है। वहीं विगत दिवस माधवनगर अस्पताल में आक्सीजन की कमी से कई मरीजों की मौत की अफवाह जिस प्रकार से फैलायी गयी थी, उससे जनप्रतिनिधियों की जान सांसत में आ गयी थी। हालांकि बाद में इस खबर का कलेक्टर द्वारा खंडन किया जाकर आगे से इस प्रकार की खबरे सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं की जाये अन्यथा सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

ऐसे में जहां आक्सीजन और लाकडाउन की चर्चा चल रही थी वहीं पूर्व सांसद ने जब कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के बाद भी अस्पताल में पूर्ण किट पहनकर निरीक्षण करना सबको हैरत में डाल गया। क्योंकि इस प्रकार का जोखिम भरा कार्य तो सामाजिक संस्था व अन्य जनप्रतिनिधि भी नहीं ले रहे जिस प्रकार पूर्व सांसद ने लिया जो कि प्रशंसनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अस्पताल से गायब हुआ था बीमार युवक: परिवार तलाश रहा था, रात में आई मौत की खबर

Sat Apr 10 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल में भर्ती युवक पानी पीने का बोलकर गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश में जुट गये। कुछ पता नहीं चलने पर वह घर लौट गये। रात 2 बजे उन्हे अस्पताल से सूचना मिली कि उनके परिवार के सदस्य की मौत हो चुकी है। […]