अस्पताल से गायब हुआ था बीमार युवक: परिवार तलाश रहा था, रात में आई मौत की खबर

उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल में भर्ती युवक पानी पीने का बोलकर गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश में जुट गये। कुछ पता नहीं चलने पर वह घर लौट गये। रात 2 बजे उन्हे अस्पताल से सूचना मिली कि उनके परिवार के सदस्य की मौत हो चुकी है।

राघवी थाना क्षेत्र के घोंसला में रहने वाला मोहन पिता गोवर्धनलाल सोलंकी (35) टीवी की बीमारी से ग्रस्त था। 8 दिनों पहले उसकी जिला अस्पताल से छुट्टी होने पर परिजन उसे घर ले गये थे। शुक्रवार को तबीयत बिगडऩे पर दोबारा से जिला अस्पताल लाया गया। जहां 11 बजे के लगभग उसने परिजनों से कहा कि पानी पीकर आता हूं। उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, शाम 4 बजे तक अस्पताल में उसका इंतजार किया।

उसके बाद घर लौटकर रिश्तेदारी में पता लगाया जाने लगा। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इस बीच रात 2 बजे नीलगंगा क्षेत्र से 108 एम्बुलेंस उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया गया और शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया। उसके पास मिले दस्तावेजों से परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई। परिजनों के आने पर पता चला कि मृतक अस्पताल से गायब हो गया था।

परिजनों ने बताया कि मोहन के पास पैसे और मोबाइल था। जो उन्हें नहीं मिला है। वहीं मामले में मृतक के पोस्टमार्टम को लेकर स्थिति उलझ गई थी। दोपहर तक परिजन पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर बैठे रहे। दोपहर बाद चौकी पुलिस ने मर्ग कायम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माधव नगर अस्पताल : अव्यवस्था की स्थिति के लिए दोषी मानते हुए डॉक्टर शर्मा को प्रभारी के पद से हटाया

Sat Apr 10 , 2021
नया प्रभार कलेक्टर ने डॉक्टर कुमरावत को सौंपा उज्जैन, अग्निपथ। माधव नगर अस्पताल में 8 अप्रैल को हुई तोडफ़ोड़ की घटना के बाद शनिवार को कलेक्टर ने शनिवार को एक आदेश जारी करते हुए प्रभारी पद पर डॉक्टर संजीव कुमरावत की नियुक्ति कर दी है। वहीं डॉक्टर भोजराज शर्मा को […]