सत्यपाल मलिक: ‘किसान आंदोलन पर मैंने पीएम मोदी-शाह को समझाया’ कहा- गलत रास्ते पर जा रहे दोनों

नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले राज्यपाल सत्यपाल मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं। देश में कोरोना संकट के बीच मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को समझाया है कि वो दोनों गलत रास्ते पर जा रहे हैं।  किसानों के आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता है। उनकी वास्तविक मांगों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ न्याय करे और उनकी वास्तविक मांगों पर विचार करें। 

हरियाणा के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान के पत्र को जवाब देते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर पीएम और गृहमंत्री से मुलाकात की है। साथ ही किसानों के चल रहे आंदोलन और उनकी मांगों से अवगत कराया है। सत्यपाल मलिक ने दावा किया कि उन्हें भरोसा है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। गौरतलब है कि हरियाणा में निर्दलीय विधायक सांगवान ने कृषि बिल कानूनों को लेकर भाजपा-जेजेपी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। जिसके बाद राज्यपाल मलिक को पत्र लिखकर सरकार से बिल वापस लेने की अपील की थी। विधायक के पत्र का जवाब देते हुए राज्यपाल मलिक ने कहा कि उन्होंने पीएम और केंद्रीय गृह मंत्री से इस पर गंभीरता से विचार करने और किसानों को दिल्ली से खाली हाथ नहीं लौटने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब धैर्य नहीं बचा: उज्जैन के निजी अस्पताल में कोरोना से मौत के बाद परिवार का गुस्सा फूटा

Sat Apr 24 , 2021
डॉक्टर-पुलिस के बीच भी मारपीट, एक जवान के सिर में चार टांके लगे उज्जैन। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत के बाद परिवार वालों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को परिवार वालों का गुस्सा इस वजह से था कि कोरोना से मरने वाले मरीज के सिर […]

Breaking News