अब कोविशील्ड की दोनों खुराकों में होगा 12-16 हफ्तों का गैप, केंद्र ने माना पैनल का सुझाव

 

नई दिल्ली। कोविशील्ड टीके की दोनों खुराकों के बीच अंतर बढ़कर 12 से 16 हफ्ते हो गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने गुरुवार को सरकारी समूह एनटीएजीआई की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। अभी तक कोविशील्ड की दोनों खुराकों के बीच 6 से 8 हफ्ते का अंतर रखना होता था।

मौजूदा साक्ष्यों, खासकर ब्रिटेन से मिले साक्ष्यों के आधार पर कोविड-19 वर्किंग ग्रुप ने कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते करने का सुझाव दिया था।

बता दें कि भारत में फिलहाल दो वैक्सीन कोवैक्सिन और कोविशील्ड की मदद से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि सरकार ने रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी के टीके को भी आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि रूस की वैक्सीन अगले हफ्ते से बाजार में मिलने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP में वैक्सीन रजिस्ट्रेशन अपडेट:18+ के लिए सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच स्लॉट पब्लिश होंगे; नहीं होगी बुकिंग में परेशानी

Thu May 13 , 2021
भोपाल के नवीन कन्या पब्लिक स्कूल में लिस्ट में अपना नाम देखती युवती। अभी 5 से लेकर 15 मई तक पहले चरण में टीकाकरण होना है भोपाल। मध्यप्रदेश में 18 से लेकर 44 साल की उम्र के लिए टीकाकरण होने के 7 दिन बाद स्लॉट की जानकारी सार्वजनिक किए जाने […]