MP में वैक्सीन रजिस्ट्रेशन अपडेट:18+ के लिए सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच स्लॉट पब्लिश होंगे; नहीं होगी बुकिंग में परेशानी

भोपाल के नवीन कन्या पब्लिक स्कूल में लिस्ट में अपना नाम देखती युवती। - Dainik Bhaskar
भोपाल के नवीन कन्या पब्लिक स्कूल में लिस्ट में अपना नाम देखती युवती।
  • अभी 5 से लेकर 15 मई तक पहले चरण में टीकाकरण होना है

भोपाल। मध्यप्रदेश में 18 से लेकर 44 साल की उम्र के लिए टीकाकरण होने के 7 दिन बाद स्लॉट की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की याद प्रशासन को आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने माना है कि जिलों द्वारा कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन सत्र पब्लिश करने का निश्चित समय नहीं है। इसके कारण आम लोगों को स्लॉट बुक करने में परेशानी हो रही है। जरूरी है, स्लॉट का बुक करने के लिए समय निश्चित किया जाना चाहिए। अब टीकाकरण से एक दिन पहले सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे बीच ऑनलाइन सत्र कोविन पोर्टल पर पब्लिश करना होगा।

5 से लेकर 15 तक टीकाकरण होना है

प्रदेश में 18 से लेकर 44 साल की उम्र के लोगों का 5 मई से लेकर 15 मई तक टीकाकरण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत सभी सरकारी संस्थाओं में सिर्फ 4 दिन ही टीकाकरण किया जा रहा। यह सत्र सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को ही किए जा रहे हैं। नियमित टीकाकरण सत्र मंगलवार व शुक्रवार को केवल शासकीय मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में ही है।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी बातें

  • 1 मई 2003 के पूर्व जन्म में सभी नागरिक कोविड-19 टीकाकरण के लिए पात्र होंगे।
  • पात्र हितग्राहियों को कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
  • कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु मोबाइल एप के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
  • 18 से लेकर 44 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण सत्र पर ऑनसाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।
  • प्रदेश के सभी कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण नि:शुल्क किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता ने वैक्सीनेशन सेंटर पर शिक्षक को पीटा, केस दर्ज

Thu May 13 , 2021
रजिस्ट्रेशन देखने की बात पर हुआ विवाद उज्जैन,अग्निपथ। एक भाजपा नेता के खिलाफ गुरुवार को देवासगेट पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि नेता ने वैक्सीनेशन सेंटर पर तैनात शिक्षक से मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई है। रजिस्ट्रेशन देखने की बात पर हुए विवाद में प्रकरण […]