प्रशासन का फरमान 11 बजे के बाद कोई घर से न निकले, जल कर की राशि उसी दौरान भरी जा रही

नागदा जं, अग्निपथ। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के तहत बनाए गए नियमों का उल्लंघन नगर पालिका परिषद द्वारा ही किया जा रहा है। एक और नियम यह बनाया गया है कि 11 बजे बाद कोई भी अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले वहीं नगर पालिका कार्यालयीन समय में नागरिकों से जल कर की वसूली कर रही है। जबकि होना यह चाहिए था कि महामारी के इस भीषण दौर में जब हर व्यक्ति अपने घर बैठा है और आर्थिक तंगी से जूझ रहा है नगर पालिका को सारे करो को माफ करते हुए राहत प्रदान करना चाहिए, लेकिन ठीक इसके विपरीत करो कि वसूली की जा रही है। नागरिक पेनल्टी लगने के भय से कतारों में लगकर जलकर भर रहे हैं।

यह आरोप जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने लगाते हुए कहा की शासन-प्रशासन लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करवा रहा है। लोगों के चालान काट रहा है लेकिन नगर पालिका द्वारा जलकर की वसूली की जा रही है। जिसके कारण नगरपालिका में नागरिकों की लाइन लगी हुई है। कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए नगरपालिका को इस तरह की लाइनों से बचना चाहिए। लेकिन मात्र जल कर वसूलने के लिए बकायदा खि?की खोल कर नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है। यह दुर्भाग्य है कि जब प्रशासन आमजन से नियमों के पालन की अपेक्षा रखता है तो नगरपालिका इस तरह का कृत्य क्यों कर रही है।

स्वामी ने इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी भविष्य कुमार खोबरागड़े से चर्चा कर कोरोना महामारी संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान जल कर राशि वसूलने की प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की है। साथ ही पेनाल्टी में छूट प्रदान करने की मांग भी की हैं। मुख्य नगर पालिका द्वारा अधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र ही इस पर निर्णय कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिदपुर में कोरोना पॉजीटिव का अर्धशतक, ट्रैक्टर शोरूम खोलने पर 10 हजार का स्पॉट फाइन

Thu May 13 , 2021
महिदपुर, अग्निपथ। क्षेत्र में जानलेवा कोरोना संक्रमण गहराई तक पेठ जमाते जा रहा है। पिछले एक पखवाड़े से इसका दायरा निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। पहले नगरीय क्षेत्र में पैर पसारने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में चारों ओर फैलने लगा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के शुरुआती दौर […]

Breaking News