महिदपुर में कोरोना पॉजीटिव का अर्धशतक, ट्रैक्टर शोरूम खोलने पर 10 हजार का स्पॉट फाइन

महिदपुर, अग्निपथ। क्षेत्र में जानलेवा कोरोना संक्रमण गहराई तक पेठ जमाते जा रहा है। पिछले एक पखवाड़े से इसका दायरा निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। पहले नगरीय क्षेत्र में पैर पसारने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में चारों ओर फैलने लगा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के शुरुआती दौर में कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा इकाई से चलकर दहाई में प्रवेश करता हुआ, बुधवार को जिले से जारी कोरोना बुलेटिन में सारे रिकॉर्ड तोड़ता हुआ अर्धशतक पार कर गया।

शासकीय चिकित्सक डॉ. शकील नागौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बुधवार रात्रि जारी कोरोना बुलेटिन में महिदपुर के दर्शाए 56 कोरोना पॉजीटिव में तहसील के 50 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इसमें नगर के 4 व 35 गांव के 46 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव पाई गई है।

वहीं लॉकडाउन के चलते शासन-प्रशासन की कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए ग्राम भीमाखेड़ा में एक ट्रैक्टर शोरूम खुला पाए जाने पर नगर पालिका एवं राजस्व विभाग के दल द्वारा कार्यवाही करते हुए 10 हजार रूपए का स्पॉट फाइन वसूला गया।

एक अन्य दुकानदार पर 5 हजार का स्पॉट फाइन लगाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी केसी वर्मा के निर्देशन में की गई। उक्त कार्रवाई में नगर पालिका के मनोज रामजी दावरे, राजेश खरे, राधेश्याम यादव, मोहनलाल खत्री, दिलीप कालरा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निजी अस्पतालों में आयुष्मान हेल्पडेस्क शुरू

Thu May 13 , 2021
कलेक्टर ने दिए निर्देश पात्र हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन करें उज्जैन। कोरोना संक्रमण का इलाज निजी अस्पतालों में करवा रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत कोविड का इलाज भी मुफ्त किया जाएगा। साथ ही योजना के लिए पात्र जिन […]