आरोप: सीएचएल प्रबंधकों के कारण गई युवक की जान, फीस कम होने पर नहीं किया था भर्ती

परिजनों ने थाने में शिकायत की

उज्जैन,अग्निपथ। तीन दिन पहले हादसे में घायल युवक को पूरी फीस नहीं होने पर सीएचएल (अब अवंति) अस्पताल ने भर्ती नहीं किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने यह आरोप लगाते हुए बुधवार को नानाखेड़ा थाने में प्रबंधकों के खिलाफ आवेदन दिया है।

इंदौर रोड़ स्थित मेघदूत रिसोर्ट के सामने 23 मई की रात केडी गेट निवासी आदिल पिता इदरीस देहलवी (27) बाइक की टक्कर से घायल हो गया था। साथी उसे हरिफाटक ब्रिज मार्ग स्थित सीएचएल हॉस्पीटल ले गए थे। यहां मौजूद स्टॉफ ने घायल को देखने से पहले 20 हजार की रसीद दे दी।

दोस्तों ने 10 हजार रुपए लेकर ईलाज शुरू करने और कुछ ही देर में शेष राशि लाकर देने का कहा, लेकिन मौजूद स्टॉफ ने प्रबंधन के आदेश का हवाला देते हुए भर्ती करने से इंकार कर दिया। मजबूरन साथी जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर आदिल को इंदौर रैफर कर दिया।

वहां ले जाने के दौरान तीन घंटे बित गए और समय पर इलाज नहीं मिलने से आदिल की मौत हो गई। इसलिए आदिल के चचेरे भाई ने मौत के लिए सीएचएल को जिम्मेदार बता निरीक्षक तरुण कुरील को आवेदन सौंपा है।

दूसरों की जान बचाने का प्रयास

परिजनों ने बताया कि आदिल वापस नहीं आ सकता, लेकिन शिकायत पर कार्रवाई होने से घटना की पुनरावृत्ति रुक सकती है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश है का हवाला देते हुए कहा कि न्यायालय ने भी पूछताछ या कागजी कार्रवाई से पहले घायल के इलाज के निर्देश दे रखे है। उनके अनुसार आदिल का तीन वर्ष पहले ही निकाह हुआ था और उसकी 11 माह की बच्ची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस ने छह स्थानों पर जलाए पुतले, पुलिस से झड़प

Wed May 26 , 2021
गणेश चौक पर पुलिस ने पुतला जलाने से रोका तो बिफरे कांग्रेसी, धरने पर बैठे, दिन भर पुलिस को छकाते रहे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उज्जैन, अग्निपथ। कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर मामले में बुधवार को दूसरे दिन भी कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को छकाते हुए छह स्थानों पर 16 से […]