कांग्रेस ने छह स्थानों पर जलाए पुतले, पुलिस से झड़प

गणेश चौक पर पुलिस ने पुतला जलाने से रोका तो बिफरे कांग्रेसी, धरने पर बैठे, दिन भर पुलिस को छकाते रहे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

उज्जैन, अग्निपथ। कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर मामले में बुधवार को दूसरे दिन भी कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को छकाते हुए छह स्थानों पर 16 से ज्यादा पुतले जलाए। चारों चौराहों पर चार से ज्यादा पुतले जलाए। ताकि पुलिस उनके अभियान को फेल नहीं कर पाए। वहीं भैरूनाले और पीपलीनाका चौराहे पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तनाव छीना-झपटी की वजह से तनाव बढ़ गया था। भैरुनाले पर पुलिस ने डंडे भी फटकारे से इससे कांग्रेस नेता आक्रोशित हो गए थे। हालांकि बाद में आपसी सहमति से मामला शांत हो गया।

पीपली नाके पुलिस को छकाते हुए पुतले जलाते रहे

पीपलीनाका चौराहे पर मुकेश भाटी और अशोक भाटी के नेतृत्व में पुुतला जलाया गया। चारों तरफ पुलिस के कड़े इंतजाम थे, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता कभी स्कूटी पर तो कभी कार में पुतला लेकर आए और जलाते रहे। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी खत्म होने से एक पुतला पूरी तरह से नहीं बुझ पाया। इस दौरान लालचंद भारती, दिनेश मीणा, ललित मीणा, गजेंद्र मारोठिया, देवेंद्र पाटनी, कमल कौशल, पुरुषोत्तम कहार, लव भाटी, अभिषेक लाला, माया राजेश त्रिवेदी, महेश सोनी, लीलाधर जाघव आदि मौजूद थे।

गाड़ी अड्डा पर चार पुतले जलाए

गाड़ी अड्डा चौराहे पर तबरेज खान के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस ने चारों तरफ से पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। नगर निगम की तरफ से कांग्रेस नेता नारेबाजी करते हुए गए और लौटते समय वहां से पुतला जलाते हुए आए। पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे बुझाया तो आगर रोड की तरफ से कार्यकर्ता दूसरा पुतला लेकर आए और जला दिया।

उसे भी पुलिस ने बुझाया तो फिर तीसरा और चौथा पुतला यहां आ गया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जलाते रहे। पुलिस ने अग्निशमन यंत्र से बुझा दिया। यहां सीएसपी पल्लवी शुक्ला को महेश सोनी ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सोनी ने फिर दोहराया कि भाजयुमो नेता नहीं माने तो भाजपा कार्यालय में घुसकर मोदी, शिवराज का पुतला जलाया जाएगा।

मकोडिय़ाआम पर एनएसयूआई ने जलाया पुतला

मकोडिय़ा आम पर एनएसयूआई नेताओं ने पुतला जलाया। यहां भी चार पुतले अलग-अलग दिशाओं से कार्यकर्ता लेकर आए और जलाए। एक पुतला मकान से निकालने के दौरान बिखर गया था। कार्यकर्ता अधखुला पुतला लेकर दौड़ पड़े। इससे पूरे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अग्निशमन यंत्र से जलते पुतलों को बुझाती रही। इस दौरान विधायक महेश परमार, बीनू कुशवाह, महेश सोनी, भरतशंकर जोशी, कार्यवाहक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डॉ. चेनसिंह, प्रितेश शर्मा, मुकुल घुरैया, योगेश चौधरी, अंबर माथुर, विशाल दुधेला, जितेंद्र निगम आदि मौजूद थे।

गणेश चौक पर छीना-झपटी से बढ़ा तनाव

जीवाजीगंज में गणेश चौक नामदारपुरा पर कांग्रेस नेता पीएम और सीएम का पुतला जलाने के लिए एकत्र हो गए थे। तीन थानों के टीआई इस दौरान मौजूद थे। इससे तनाव पूर्ण माहौल में कांग्रेस एक कोने से दूसरे कोने तक नारेबाजी करते हुए पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे। ठीक साढ़े बारह बजे पहले पिकअप वाहन के नीचे से लाल कपड़ा निकाला और उस आग लगा दी। पुलिस ने इसे बुझा दिया था।

इसके बाद पार्षद सपना सांखला के घर से पुतला निकालकर जलाने का प्रयास किया गया पर पुलिस ने बाहर से दवाजा बंद कर दिया। अंदर ही पुतला जल गया। धुंआ बाहर निकलने गया। इसके बाद छत से एक पुतला नीचे फेंका गया और कांग्रेसियों ने उसे जलाया और पुलिस ने बुझा दिया। इतने में दूसरे छोर से पुतला लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आए और उसे जला दिया।

यहां भी पुलिस ने उसे बुझाया। तीसरे छोर से एक और पुतला लाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जला दिया। इस दौरान छीना-झपटी से एक लाठी कांग्रेस नेता अशोक भाटी को पुलिसकर्मी की लग गई। इससे कांग्रेस नेता भडक़ गए और पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान जीवाजीगंज के सब इंस्पेक्टर से उनका विवाद भी हुआ। तनाव बढ़ जाने के बाद पुलिस ने जेल वाहन बुला लिया था।

परन्तु कुछ देर बाद आपसी सहमति से मामला शांत हो गया। यहां पूर्व पार्षद सपना सांखला, अभिषेक लाला, सुर्दशन गोयल, मुकेश भाटी, डॉ. जितेंद्र परमार, जितेंद्र डागरे, निलेश योगी, जितेंद्र सांखला, राहुल गेहलोत, राहुल भाटी, पन्ना सिंह परमार, अजय राठौर, जुबेर, फारुख पहलवान आदि नेता मौजूद थे।

सिंधी कॉलोनी और लक्ष्मी नगर में भी जला पुतला

सिंधी कॉलोनी में सेवादल ने पुतला जलाया। इस दौरान नूरीखान, अरुण रोचवानी, मनीष गोमे, जगदीश ललावत, राजेश लश्करी, रवि राठौर, धनश्याम प्रजापत, छोटू भाई अमन, ललित, जितेंद्र मालवीय, ज्ञानेश्वर शर्मा, प्रभुलाल कबाड़ी, वीरेद्र शर्मा, दीपक शर्मा, दीपक खत्री, राहुल अखंड, सुरेंद्र मरमट, अर्जुन राठौर, कमलेश वाडिया, राजकुमार केरोल, अशीष भदाले, आकिब कुरैशी आदि मौजूद थे। वहीं लक्ष्मीनगर में प्रेम गिरी, सावन तिलकर, अंकित यादव, चंदन बैरवा, योगेश धवन, मनीष, विकास कपूर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दत्तीगांव ने बताया कोरोना काल में राज धर्म क्या होता है

Wed May 26 , 2021
बदनावर (अल्ताफ मंसूरी)। संकट काल में जो राजा जनता के हर दुख में शामिल हो वह अपने उत्तरदायित्व का शत प्रतिशत निर्वहन करें, यही राज धर्म है। इस कसौटी पर बदनावर क्षेत्र के विधायक एवं उद्योग मंत्री राजा राजवर्धन सिंह दत्तीगांव खरे उतरे हैं। चाणक्य ने अर्थशास्त्र में लिखा था। […]

Breaking News