दोस्तों के साथ नहाने गया युवक क्षिप्रा में डूबा

उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा नदी पर शुक्रवार दोपहर नहाने पहुंचा युवक गहरे पानी में उतर गया। कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं आया तो उसके डूबने की जानकारी सामने आए। 1 घंटे की तलाश के बाद उसका शव बाहर निकाला गया है।

महाकाल थाने के एसआई सालगराम चौहान ने बताया कि दोपहर में कुछ युवक नरसिंह घाट शिप्रा नदी नहाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया। जब वह कुछ देर तक बाहर नहीं आए तो उसके दोस्तों ने डूबने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो डूबे युवक का नाम नीरज पिता भेरूलाल कछवाय 22 वर्ष निवासी कुशलपुरा होना सामने आया।

जिसकी तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। नरसिंह घाट क्षेत्र में गहराई अधिक होने पर 10 से अधिक गोताखोरों ने करीब 1 घंटे तक उसकी तलाश में डुबकियां लगाएगी। जब डूबे युवक को बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में मर्ग कायम कर दोस्तों से पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंधी के साथ ओले भी गिरे, कई पेड़ धराशायी, सडक़ों पर भरा पानी

Sat May 29 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। शुक्रवार शाम को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही ओले गिरने की भी सूचनाएं है। तेज आंधी के कारण कई पेड़ धराशाई हो गए। मकानों की छत के चद्दर उडऩे के भी समाचार है। विगत 2 दिन से भारी उमस के कारण शहरवासी परेशान हो […]