पॉम आइल का टैंकर पलटा, लोग बर्तनों में तेल भरने के लिए टूट पड़े

Pam oil tanker palta

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड पर गुरुवार को तेल भरा टैंकर पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन टैंकर फूटने से तेल सडक़ पर बहता देख लोग बर्तनों में भरकर ले जाने के लिए टूट पड़े। इधर इंदौर रोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

गुजरात स्थित कच्छ से आगर रोड स्थित बांदका के कारखाने में पाम आइल भरा टैंकर भेजा गया था। सुबह करीब 11.15 बजे जैथल के पास सामने से आ रही कार को बचाने में चालक का संतुलन बिगडऩे से टैंकर पलट गया। दुर्घटना में किसी को चोंट नहीं आई, लेकिन टैंकर से तेल सडक़ पर बहने लगा।

यह देख क्षेत्रवासी तपेले, जार व अन्य बड़े बर्तनों में तेल भरने लगे। सूचना मिलते ही एसडीएम गोविंद दुबे व टीआई विक्रमसिंह चौहान मौके पर पहुंचे और तेल से फिसलने से वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना को देख फायर बिग्रेड की दमकल बुलवाकर सडक़ साफ करवाई। मामले में घट्टिया पुलिस ने केस भी दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय एसआईएस कंपनी की रवानगी, सुरक्षा का ठेका केएसएस कंपनी के हवाले

Thu Jun 10 , 2021
दैनिक अग्निपथ ने तीन दिन पहले की कर दिया था साफ, किंग सिक्योरिटी गार्ड कंपनी भी थी मुकाबले में उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व में मंदिर का सुरक्षा का ठेका संभालने वाली एसआईएस कंपनी से सुरक्षा ठेका छीन लिए जाने के बाद तीन की जगह दो कंपनियां मैदान […]